BREAKING: राहुल गांधी की बढ़ सकती है मुश्किलें, दोहरी नागरिकता मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, इस देश का भी नागरिक होने का लगा आरोप
Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी की शुक्रवार को दोहरी नागरिकता मामले में मुश्किलें बढ़ गई हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने का आदेश दिया है।
Rahul Gandhi Dual Citizenship: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, दोहरी नागरिकता से संबंधित मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने का आदेश दिया है। यह पूरा मामला राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि राहुल गांधी के पास भारत के साथ-साथ दूसरे देश (ब्रिटेन) की भी नागरिकता है, जो भारतीय संविधान के नियमों का उल्लंघन है।
ब्रिटेन की नागरिकता रखने का आरोप
राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता से जुड़े मामले में यह आदेश इलाहाबाद हाई कोर्ट में पूर्व में दायर एक याचिका पर सुनवाई के बाद आया है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि राहुल गांधी के पास भारत के अलावा दूसरे देश (ब्रिटेन) की भी नागरिकता है, जो भारतीय संविधान के नियमों का उल्लंघन है। इसी मुद्दे को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी, जिसके बाद सुनवाई के बाद कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने क्या कहा?
भारत और ब्रिटेन की नागरिकता से संबंधित मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस सुभाष विद्यार्थी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि मामले में जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।
आपको बता दें कि एस विग्नेश शिशिर ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी कि राहुल के पर दो देशों के पासपोर्ट हैं। इससे पहले लखनऊ कि विशेष MP/MLA अदालत ने 28 जनवरी को राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश देने वाली उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। इसके खिलाफ शिशिर फिर हाई कोर्ट का रुख किया।
आदेश का विग्नेश शिशिर ने किया स्वागत
बीजेपी कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर ने कोर्ट के आदेश का स्वागत किया है। विग्नेश शिशिर ने एक्स हैंडल पर लिखा 'एक लैंड मार्क और ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने मैं इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।' कोर्ट के आदेश के बाद विग्नेश शिशिर ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 17 April 2026 at 17:32 IST