गुरु की बेअदबी पर बवाल के बीच सांसद राघव चड्ढा की एंट्री, पूछा सवाल- क्या AAP सिख विधायक भगवंत मान के पाप में शामिल हैं, मेरे ऊपर परमात्मा...
पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा सिख गुरु की तस्वीरों की बेअदबी दिखाने वाले कथित वीडियो पर, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने सीएम मान की इस्तीफे की मांग की है।
- भारत
- 3 min read
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सिख गुरुओं की तस्वीरों को बेअदबी से दिखाने का आरोप लगा है। सिख गुरुओं की तस्वीरों की कथित बेअदबी वाले वीडियो और फर्जी रिपोर्ट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब भगवंत मान के इस्तीफे की भी मांग उठ रही है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने इसे अपने खिलाफ बदनाम करने की साजिश बताया है। अब पूरे विवाद पर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने CM मान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा सिख गुरु की तस्वीरों की बेअदबी दिखाने वाले कथित वीडियो पर, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा, 'जिन लोगों को जरा भी शक, या संदेह था कि यह बेअदबी का वीडियो असली है, AI से बनाया गया है, या नकली है, अब उनके सारे शक दूर हो गए हैं। भगवंत मान और आम आदमी पार्टी को असली बेअदबी का वीडियो छिपाने के लिए एक फॉरेंसिक रिपोर्ट बनानी पड़ी।'
राघव चड्ढा ने मान के वीडियो पर क्या कहा?
राघव चड्ढा ने आगे कहा, 'पूरा सिख समुदाय, गुरु नानक नामलेवा समुदाय, आज दुखी और गुस्से में है। इसकी भी जांच होनी चाहिए कि यह बनाई गई फॉरेंसिक रिपोर्ट कैसे हासिल की गई। कौन से अधिकारी शामिल थे? इस रिपोर्ट को रिश्वत देने के लिए किस सरकारी या प्राइवेट पैसे का इस्तेमाल किया गया? क्या यह भी मनी लॉन्ड्रिंग है? सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल। ये सभी चीजें अब जांच के दायरे में हैं, और इस मामले में जांच और कार्रवाई होनी चाहिए।'
मेरे ऊपर परमात्मा का विशेष आशीर्वाद-राघव चड्ढा
आम आदमी पार्टी (AAP) पर तंज कसते हुए BJP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, 'पंजाब के CM भगवंत मान को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने नए बेअदबी कानून का हवाला देते हुए मांग की कि इस कानून के तहत पहली FIR और पहला मुकदमा खुद भगवंत मान के खिलाफ दर्ज होना चाहिए। राघव चड्ढा ने आगे कहा कि मेरे ऊपर परमात्मा का बड़ा विशेष आशीर्वाद है कि समय रहते सही समय पर मुझे इस गुरुधोखी, पंत विरोधी आम आदमी पार्टी से दूर कर दिया।'
किस वीडियो पर मचा है विवाद
बता दें कि भगवंत मान पर 'गुरु की गोलक' (गुरुद्वारे के दान पात्र) पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सिख गुरुओं के अपमान का आरोप है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया। ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने दावा किया कि वीडियो में नजर आ रहा था शख्स भगवंत मान ही है। वीडियो को श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से चेक करवाया गया। 15 जून को दावा किया गया कि ये वीडियो सही है। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। मुख्यमंत्री मान लगातार कह रहे हैं कि मुझे फंसाने के लिए वीडियो में छेड़छाड़ की गई है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 25 June 2026 at 14:56 IST