Vladimir Putin India Visit: जिस होटल में ठहरेंगे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, वो कितना भव्य? सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम Photos
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आ रहे हैं। इसलिए उनके स्वागत के लिए तैयारियां की जा रही है। पुतिन का भारत का ये दौरा बेहद खास होने वाला है क्योकि, रूस और भारत के बीच कई बड़ी डील होने जा रही है, जानते हैं राष्ट्रपति पुतिन का भारत में कैसे स्वागत होगा और वह कहां रुकेंगे।
Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार (4 नवंबर ) को भारत आ रहे हैं। उनके दौरे पर पूरी दुनिया की नजर है। क्योंकि भारत और रूस के बीच बड़ी डिफेंस डील होने जा रही है। व्लादिमीर पुतिन भारत को सिर्फ हथियार ही नहीं दे रहे हैं बल्कि टेक्नोलॉजी भी दे रहे हैं, जिससे भारत इन हथियारों को अपने देश में ही बना सकेगा। वहीं, खास दौरे को लेकर दिल्ली में सिक्योरिटी हाई अलर्ट पर है, साथ ही बाकी तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ठहरने को लेकर मशहूर मौर्य होटल को 5 नवंबर तक रिजर्व कर लिया गया है। क्योंकि दिल्ली के मौर्य होटल में ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रुकने वाले हैं।
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए होटल का कमरा बुक कर लिया गया है और यहां की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुतिन होटल के प्रेसिडेंशियल चंद्रगुप्त सूट में ठहरेंगे और उनका रात का खाना दम पुख्त रेस्टोरेंट में संभव है।
दिल्ली के मौर्य होटल में रुकेंगे पुतिन
मौर्य होटल के अंदर और परिसर में सुरक्षा एजेंसियां अभी से तैनात हैं। वहीं, आने जाने वाले लोगों और होने वाली गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।
पुतिन जहां रुकेंगे और खाना खाएंगे वह अपने शाही साज सजावट, आधुनिक सुविधाओं और विरासत से जुड़ी भव्यता के लिए जाना जाता है, हम बात कर रहे हैं होटल के प्रेसिडेंशियल चंद्रगुप्त सूट की। बता दें इस जगह दुनिया के कई बड़े नेता और बड़े अतिथि ठहर चुके हैं।
दु पुख्त रेस्टोरेंट में डिनर करेंगे पुतिन
संभावना जताई जा रही है कि पुतिन होटल के मशहूर दु पुख्त रेस्टोरेंट में डिनर करेंगे। यह रेस्टोरेंट अपने पारंपरिक खाने और खास मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है।
ऐसे रहेगा पुतिन की यात्रा शेड्यूल
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर गुरुवार को शाम 7 बजे तक भारत पहुंच जाएंगे। वह गुरुवार को ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 5 दिसंबर को पुतिन पहले राजघाट जा सकते हैं और इसके बाद उनके हैदराबाद हाउस जाने की संभावना है, यहां वह द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस बैठक के बाद संयुक्त बयान जारी किए जाएंगे। इसके बाद दिल्ली में भारत मंडपम में एक फिक्की कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और फिर रात का भोजन करेंगे।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 3 December 2025 at 18:49 IST