अपडेटेड 23 February 2025 at 14:53 IST

पंजाब: जबरन वसूली करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया

पंजाब पुलिस ने जबरन वसूली करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Follow :  
×

Share


Arrest | Image: Representative

पंजाब पुलिस ने जबरन वसूली करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, ‘बटाला पुलिस ने अमेरिका स्थित गैंगस्टर गुरदेव जस्सल द्वारा संचालित एक गिरोह का पर्दाफाश किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।’ उन्होंने कहा कि जस्सल के साथियों ने कलानौर के एक व्यवसायी के पेट्रोल पंप पर गोलियां चलाई थी।

डीजीपी ने बताया, ‘बार-बार धमकी भरे कॉल आने और एक करोड़ रुपये की मांग के बाद, व्यवसायी ने 11 फरवरी को 50 लाख रुपये का भुगतान किया था।’ सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सुरजीत सिंह और अंकुश मैनी को रंगदारी की रकम इकट्ठा करने और वितरित करने में उनकी संलिप्तता के कारण गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी ने बताया कि जस्सल के गिरोह ने धमकियों के लिए विदेशी नंबरों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 83 लाख रुपये की नकदी, अवैध हथियार और वाहन भी बरामद किए हैं।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 23 February 2025 at 14:53 IST