Punjab Schools closed: 3 दिनों के लिए सभी स्कूल बंद, पंजाब पुलिस की छुट्टियां भी रद्द

सीमा पर बढ़ते तनावे के बीच पाकिस्तान के सीमावर्ती राज्यों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में सभी स्कूल बंद करने की घोषणा की गई है।

 
Follow :
पंजाब में 3 दिनों के लिए सभी स्कूल बंद | Image: X- @BhagwantMann

Punjab Schools closed : भारत और पाकिस्तान के बीच पल-पल हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पाकिस्तान की सेना ने आम भारतीय नागरिकों को निशाना बनाते हुए कायराना हमले किए हैं। इसके बाद भारत ने जबरदस्त पलटवार करते हुए इस्लामाबाद, कराची और लाहौर समेत कई शहरों पर जवाबी कार्रवाई की है। पाकिस्तान के सीमावर्ती राज्यों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकारियों ने शनिवार तक सभी स्कूल बंद करने की घोषणा की है।

पाकिस्तान की तरफ से हो रहे हमले की चलते सीमावर्ती राज्य पंजाब हाई अलर्ट पर हैं। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच पंजाब सरकार ने गुरुवार को सभी शिक्षण संस्थानों को अगले तीन दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया और सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी। एहतियात के तौर पर तरनतारन और फाजिल्का में जिला अधिकारियों ने शादियों और अन्य कार्यक्रमों के दौरान पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। पंजाब सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। चंडीगढ़ में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है।

इंडिया गेट को कराया खाली

सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच हर राज्यों की पुलिस को अलर्ट पर रखा रखा गया है। राजधानी दिल्ली में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट को पूरी तरीके से खाली करा दिया है। इंडिया गेट के आसपास किसी को भी रुकने की अनुमति नहीं है। दिल्ली पुलिस के जवान माइक से लोगों को चलते रहने के लिए कह रहे हैं।

संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान की सेना लगातार सीमा पर हैवी फायरिंग कर रही है। राजौरी में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है और पुंछ में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान सेना ने उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में आम नागरिकों को निशाना बनाया है। पाक सेना के हमले से उरी में एक महिला की मौत और कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पिछले कई घंटों से पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी हो रही है, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

ये भी पढ़ें: अब घिर गया पाकिस्तान... BLA ने क्वेटा पर किया कब्जा, पाकिस्तानी सेना ने खोया नियंत्रण
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 9 May 2025 at 02:19 IST