VIDEO: लुधियाना में तेज रफ्तार कार का तांडव, कई गाड़ियों को मारी जोरदार टक्कर; हवा में उछला बाइक सवार, CCTV देख कांप जाएगा रूह
लुधियाना के बहादुरके रोड पर एक तेज रफ्तार सफेद टियागो EV कार बेकाबू होकर कई वाहनों और राहगीरों से टकरा गई। हादसे के CCTV फुटेज सामने आया है।
- भारत
- 2 min read
पंजाब के लुधियाना से सड़क हादसे की खबर आई है। तेज रफ्तार बेकाबू कार ने राहगीरों और कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक बाइक सवार करीब तो 10 से 15 फीट हवा में उछल गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसे देख कार की रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में पांच लोग घायल हुए। हादसा बहादुरके रोड की बताई जा रही है। पुलिस की हादसे जांच कर रही है।
लुधियाना के बहादुरके रोड पर एक तेज रफ्तार सफेद टियागो EV कार बेकाबू होकर कई वाहनों और राहगीरों से टकरा गई। टक्कर के बाद कार के भी परखच्चे उड़ गए। हादसे में कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पूरी घटना सड़क पर लगे CCTV में कैद हो गई। अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कार की तेज रफ्तार और टक्कर की तीव्रता साफ नजर आ रही है।
कई राहगीरों और गाड़ियों को मारी टक्कर
सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि कार पहले एक साइकिल को टक्कर मारती है, फिर एक बाइक सवार से टकराती है और उसके बाद एक ई-रिक्शा को भी अपनी चपेट में ले लेती है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार करीब 10 से 15 फीट हवा में उछल गया। वह तीन गुलाटियां खाते हुए लगभग 30 फीट दूर सड़क पर जा गिरा। बाइक के परखच्चे उड़ गए।
कार चालक के नशे में होने का शक
इसके बाद बेकाबू कार ने सामने से आ रहे दो ई-रिक्शा और एक एक्टिवा को भी टक्कर मार दी। एक ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। घायलों को तुरंत लुधियाना के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। हादसे में घायल एक राहगीर जतिंदर के पैर में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कार चालक के नशे में होने का शक जताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 25 September 2026 at 17:50 IST