BREAKING: पुणे से बड़ी खबर, 3 मंजिला इमारत के ढहने से अफरा-तफरी, 10 लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू के लिए पहुंची NDRF की टीम

Pune Building Collapse: महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी और दर्दनाक खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार 3 मंजिला इमारत गिरने की वजह से करीब 8 से 10 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

 
Follow :
पुणे में 3 मंजिला इमारत गिरने की वजह से करीब 8 से 10 लोगों के मलबे में फंसे | Image: ANI

Pune Building Collapse: पुणे के मोशी से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार मोशी स्थित कचरा डिपो के पास एक 3 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, 8 से 10 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है, वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

मौके पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए NDRF की टीम रवाना कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इमारत गिरने की वजह भारी बारिश बताई जा रही है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों में महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है।

July 8, 2026

मलबे में 10 लोगों से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका

3 मंजिला इमारत के ढहने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल है और मलबे में फंसे लोगों की संख्या के बारे में शुरुआती रिपोर्ट में अलग-अलग बातें बताई गई हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार 8 से 10 लोगों के फंसे होने की आशंका थी, जबकि इमरजेंसी टीमों ने गहरी चिंता जताई कि शायद पांच लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन अधिकारियों के मुताबिक, बाद के शुरुआती डेटा से पता चलता है कि कम से कम 15 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।

रेस्क्यू के लिए NDRF की टीम पहुंचीं

बताया जा रहा है कि यह बिल्डिंग पिंपरी-चिंचवड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (PCMC) की तरफ से पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत बनाए जा रहे एक प्रोजेक्ट का हिस्सा था। इमारत गिरने के बाद, इमरजेंसी सर्विस को बड़े पैमाने पर भेजा गया। PCMC के डिज़ास्टर मैनेजमेंट विंग, लोकल फायर ब्रिगेड, पुलिस और नेशनल डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की टीमें मिलकर सर्च और रेस्क्यू मिशन शुरू शुरू कर दिया है।

मोशी, पिंपरी-चिंचवाड़ के मेयर ने क्या कहा?

पिंपरी चिंचवाड़ के मोशी इलाके में एक बिल्डिंग गिर गई, पिंपरी-चिंचवाड़ के मेयर रवि लांडगे ने कहा, "पूरे शहर में भारी बारिश की वजह से पानी का लेवल काफ़ी बढ़ गया है। इसकी वजह से जमा हुआ कचरा एक ऑफिस बिल्डिंग पर गिर गया, जिससे कंक्रीट का स्लैब गिर गया। उस समय ऑफिस के सोलह स्टाफ़ मेंबर वहाँ खाना खा रहे थे; दो बाहर निकलने में कामयाब रहे और बाकियों के लिए अभी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। नहीं, कोई मौत नहीं हुई है। सब सुरक्षित हैं। फायर ब्रिगेड, NDRF टीम, पुलिस, और हेल्थ और एनवायरनमेंट डिपार्टमेंट मिलकर उन्हें बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।'

July 8, 2026

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 8 July 2026 at 15:38 IST