अपडेटेड 13 October 2025 at 12:00 IST

Pakistan: लाहौर में भीषण हिंसा, PAK पुलिस और प्रदर्शकारियों के बीच हिंसक झड़प, TLP अध्यक्ष साद रिजवी को लगी गोली

PAK पंजाब पुलिस ने मुरीदके में तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) के प्रदर्शनकारियों पर रात भर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। TLP अध्यक्ष साद रिजवी को लगी गोली।

Follow :  
×

Share


पाकिस्तान में हालात बद से बदत्तर होते जा रहे हैं। PAK पंजाब पुलिस ने मुरीदके में तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) के प्रदर्शनकारियों पर रात भर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की, जिसके बाद हिंसक झड़पें हुईं और कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। पार्टी प्रमुख साद हुसैन रिजवी के नेतृत्व में लाहौर से आगे बढ़ रहे इस्लामी समूह के मार्च के दौरान सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। टीएलपी प्रमुख साद रिजवी को भी गोली लगने की जानकारी मिल रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान पुलिस ने टीएलपी के प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की है। गोली लगने से टीएलपी प्रमुख हाफिज साद हुसैन रिजवी घायल हो गए हैं। इस घटना में TLP के कई और प्रदर्शनकारियों को भी गोली लगने की जानकारी आ रही है। बाद जा रहा है कि साद रिजवी को तीन गोलियां लगीं है और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

TLP प्रमुख साद रिजवी को पाक पुलिस ने मारी गोली

पाकिस्तान में तनाव बढ़ रहा है क्योंकि तहरीक-ए-लब्बैक ने सेना और सरकार के खिलाफ अपने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिए हैं। इस बीच पाक पुलिस की गोलीबारी में तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के प्रमुख साद रिजवी समेत कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने बिना चेतावनी के गोलीबारी की, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। टीएलपी के सरकार-विरोधी, गाजा-समर्थक और इजराइल-विरोधी अभियान का हिस्सा रहे इस मार्च में प्रदर्शनकारियों ने इस्लामाबाद जाने वाले रास्ते में कई पुलिस अवरोधों के बावजूद मुरीदके में शिविर स्थापित कर लिए हैं।

गोली लगने से पहले रिजवी का वीडियो आया सामने

इस घटना के बाद साद रिजवी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे समर्थकों को संबोधित करते नजर आ रहे हैं। यह घटना लाहौर में TLP के एक बड़े प्रदर्शन के दौरान हुई, जिसे अब देश में बढ़ते असंतोष और विद्रोह का महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है। पंजाब प्रांत में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिनमें पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में रिजवी समेत कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

TLP क्यों कर रहा प्रदर्शन?

TLP एक कट्टरपंथी धार्मिक संगठन है। यह विरोध प्रदर्शन हमास और इजराइल द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में युद्धविराम योजना पर सहमति जताए जाने के बाद हो रहा है। इससे पहले लाहौर में जुमे की नमाज के दौरान हजारों नमाजियों को संबोधित करते हुए, TLP प्रमुख साद रिजवी ने मार्च की घोषणा करते हुए कहा था, "अब हम लाहौर से इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास तक मार्च करेंगे।"
 

यह भी पढ़ें: 'हम सबको खुश करेंगे, इजरायल के बाद...', गाजा पीस एग्रिमेंट पर बोले ट्रंप

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 13 October 2025 at 10:18 IST