अपडेटेड 20 March 2025 at 14:53 IST

पुलिस हिरासत से फरार देह व्यापार का आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

देह व्यापार के मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद नवी मुंबई पुलिस की हिरासत से फरार 38 वर्षीय व्यक्ति को पश्चिम बंगाल में उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Follow :  
×

Share


Morphine worth Rs 1.5 crore recovered, drug peddler arrested in UP's Barabanki | Image: Representative image

देह व्यापार के मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद नवी मुंबई पुलिस की हिरासत से फरार 38 वर्षीय व्यक्ति को पश्चिम बंगाल में उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ के वरिष्ठ निरीक्षक पृथ्वीराज घोरपड़े ने बताया कि आरोपी की पहचान साहिल उर्फ शैन शिराजुल मंडल के रूप में हुई है जिसे 14 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित नेरुल पुलिस थाने के लॉकअप में रखा गया था।

मंडल 15 मार्च की सुबह लगभग साढ़े छह बजे पुलिस हिरासत से फरार हो गया। पुलिस जांच दल ने विभिन्न सुरागों, खुफिया और तकनीकी जानकारी पर काम किया जिससे पता चला कि आरोपी पश्चिम बंगाल भाग गया है। इसके बाद पुलिस पश्चिम बंगाल पहुंची और आरोपी को उत्तर दिनाजपुर जिले के उसके पैतृक गांव पिटारी से पकड़ा गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को 18 मार्च को गिरफ्तार कर नवी मुंबई लाया गया। इसके बाद, आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 21 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी और हवाला गिरोह का भंडाफोड़ किया, पांच लोग गिरफ्तार


 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 20 March 2025 at 14:53 IST