अपडेटेड 19 December 2024 at 16:28 IST

अमित शाह पर बोलीं प्रियंका गांधी, कहा- खाल बचाने के लिए साजिश रची गई

प्रियंका गांधी वाद्रा ने राहुल गांधी द्वारा धक्का-मुक्की करने संबंधी bjp के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि यह सब गृह मत्री अमित शाह की खाल बचाने के लिए रची गई साजिश है।

Follow :  
×

Share


अमित शाह पर बोलीं प्रियंका गांधी, कहा- खाल बचाने के लिए साजिश रची गई | Image: PTI/File

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने राहुल गांधी द्वारा धक्का-मुक्की करने संबंधी भारतीय जनता पार्टी के आरोपों को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि यह सब गृह मत्री अमित शाह की खाल बचाने के लिए रची गई साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सांसदों ने ‘गुंडागर्दी’ की और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘राहुल जी आंबेडकर की तस्वीर लेकर और ‘जय भीम’ के नारे लगाते हुए संसद में जा रहे थे। उन्हें संसद में जाने से किसने रोका? हम कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन किसी को नहीं रोका।’’

उन्होंने दावा किया…

उन्होंने दावा किया, ‘‘सिर्फ अमित शाह जी की खाल बचाने के लिए यह साजिश रची गयी है कि भैया (राहुल) ने किसी को धक्का मारा है। मेरी आंखों के सामने खरगे जी को धक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया गया। इसके बाद माकपा के एक सांसद को धक्के मारकर उनके ऊपर गिरा दिया गया।’’

प्रियंका गांधी ने भाजपा नेताओं को चुनौती दी कि अगर वे बाबासाहेब आंबेडकर का सम्मान करते हैं तो ‘जय भीम’ का नारा लगाकर दिखाएं। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘अगर देश को कोई भ्रम था तो वो अब दूर हो जाना चाहिए कि ये लोग संविधान की रक्षा करेंगे। इनकी असली भावना अमित शाह के मुंह से निकल गई है।’’

ये भी पढ़ें - RSS पर बोले एकनाथ शिंदे, कहा- राष्ट्र निर्माण में इनके योगदान को...

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 19 December 2024 at 16:28 IST