PM Modi Diwali: 'कल तक जहां नक्सलियों का कहर था....,' नक्सलमुक्त हुए बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाएंगे PM मोदी, सुरक्षा बलों में उत्साह
PM Modi Diwali in Bastar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर जा रहे हैं , जहां वे नक्सल विरोधी ऑपरेशन में तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ दिवाली का त्योहार मनाएंगे।
- भारत
- 2 min read
PM Modi Diwali in Bastar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर जा रहे हैं, जहाँ वे इस क्षेत्र में नक्सल-विरोधी अभियानों में तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ दिवाली का त्योहार मनाएंगे। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में बस्तर में आए उल्लेखनीय बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि कभी यह इलाका नक्सलवाद का गढ़ हुआ करता था, लेकिन अब यहां शांति कायम है और तेजी से विकास हो रहा है। वहीं, इससे पहले पीएम मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से देशवासियों को दिवाली की बधाई दी।
बहादुर सुरक्षाबलों के साथ दिवाली मनाने बस्तर जा रहा हूं-PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा "मैं अपने बहादुर सुरक्षाबलों के साथ दिवाली मनाने बस्तर जा रहा हूँ। यह वह इलाका है जहाँ कभी नक्सलवाद का बोलबाला था, और अब यहाँ विकास तेजी से हो रहा है। मैं अपने बहादुर सुरक्षाकर्मियों को उनके बलिदान, निस्वार्थ सेवा और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण के लिए नमन करने जा रहा हूँ।"
सुख, शांति और समृद्धि से भरा हो समय- PM
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए वीडियो संदेश में कहा "नमस्ते। दीपावली का पावन पर्व पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सभी को दीपावली की मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका यह पर्व, आपके आगे का समय, सब कुछ सुख, शांति और समृद्धि से भरा हुआ रहे।'
नौसैनिकों के साथ मनाई थी पिछली दिवाली
पीएम मोदी ने पिछले साल गोवा में INS विक्रांत पर नौसैनिकों के बीच दिवाली का जश्न मनाया था। यहां उन्होंने करीब 40 मिनट की स्पीच भी दी थी। बता दें कि 2014 में नरेंद्र मोदी ने जब से प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली है, वह हमेशा से ही जवानों के संग दिवाली का पर्व मनाते आए हैं। इस बार भी उनकी दिवाली जवानों के बीच ही मनेगी।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 8 November 2026 at 10:35 IST