'आपने पूरे देश को गर्व से भर दिया, पैरा एशियाई खेलों में 14 से 114 पदक की यात्रा आपके परिश्रम की पराकाष्ठा है', बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भारत के एशियन पैरा गेम्स 2026 दल से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। सबसे पहले उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पहले हम खेलों में बहुत पीछे थे। लेकिन आपकी मेहनत से हमने काफी सुधार किया है।

 
Follow :
PM मोदी ने दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन खिलाड़ियों से की मुलाकात | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भारत के एशियन पैरा गेम्स 2026 दल से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। सबसे पहले उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पहले हम खेलों में बहुत पीछे थे। लेकिन आपकी मेहनत से हमने काफी सुधार किया है। 

November 5, 2026

दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशियाई पैरा गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल के साथ पीएम मोदी ने मुलाकात और बातजीत की। PM मोदी ने कहा कि आप सभी से मिलने का मुझे बेसब्री से इंतजार था। कुछ ही सप्ताह पहले मैं एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से मिला था। अब पैरा एशियाई खेल में शामिल आप सभी ऊर्जावान साथियों से मुझे मिलने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि आपका शानदार प्रदर्शन यह बताता है कि आज भारत खेल की दुनिया में तेजी से एक बड़ी शक्ति के रूप में उभर रहा है। इतने बड़े मंच पर आपलोगों ने मेडल तो जीता ही है, आपने करोड़ों देशवासियों का दिल भी जीता है।

November 5, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप सभी पैरा एथलीट ने एक बार फिर ये दिखा दिया है कि सबसे ऊंची उड़ान हौसलों से होती है। मैं आप सभी खिलाड़ियों को 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से बधाई देता हूं। आपकी इस उपलब्धि में आपके परिवार, ट्रेनर और कोच की अहम भूमिका है। मैं उनका भी अभिनंदन करता हूं।

मैंने पहले भी कहा था, एक सामान्य खिलाड़ी के पीछे कोच को जितनी मेहनत करनी पड़ती है, पैरालंपिक के लिए उससे अनेक गुना ज्यादा मेहनत करनी होती है, तब जाकर के रंग बिखरते हैं। इसलिए उनको मैं विशेष बधाई देता हूं, उनका अभिनंदन करता हूं।

November 5, 2026

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 5 November 2026 at 17:53 IST