राष्ट्रपति मुर्मू 24 मार्च से ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर आएंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च से ओडिशा की दो दिवसीय यात्रा पर आएंगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।
- भारत
- 1 min read
President Murmu | Image:
PTI
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च से ओडिशा की दो दिवसीय यात्रा पर आएंगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।
यात्रा के दौरान मुर्मू नयागढ़ के कालियापल्ली में भारतीय विश्वबासु सबर समाज के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी।
मुर्मू 24 मार्च को रायपुर से भुवनेश्वर पहुंचेंगी और हेलीकॉप्टर से नयागढ़ के कांटिलो जाएंगी। वह कांतिलो नीलामाधब में दर्शन करेंगी और फिर मुख्य अतिथि के तौर पर कलियापल्ली में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगी।
राष्ट्रपति शाम को भुवनेश्वर लौट आएंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। बयान में कहा गया है कि वह 25 मार्च को नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने राष्ट्रपति की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए यहां एक बैठक की अध्यक्षता की।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 19 March 2025 at 23:20 IST