राष्ट्रपति मुर्मू 27 लोगों को प्रदान करेंगी प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार
Bharatiya Samman Award: राष्ट्रपति मुर्मू 27 लोगों को प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान करेंगी।
- भारत
- 1 min read
Bharatiya Samman Award: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को 27 लोगों को प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2025 प्रदान करेंगी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय 18वें प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के समापन सत्र को संबोधित करेंगी। वह बृहस्पतिवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचीं।
पुरस्कार पाने वालों में त्रिनिदाद-टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू (सार्वजनिक मामलों में), ब्रिटेन से बी ऊषा कुमारी पराशर (राजनीति के क्षेत्र में) और अमेरिका से डॉ. शर्मिला फोर्ड (सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में) शामिल हैं। प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को इस सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन किया, जबकि युवा प्रवासी भारतीय दिवस उत्सव बुधवार को आयोजित किया गया।
राष्ट्रपति दोपहर में कार्यक्रम में भाग लेंगी और फिर दिल्ली लौट आएंगी।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 10 January 2025 at 11:39 IST