अपडेटेड 31 January 2025 at 11:58 IST

'उच्च शिक्षण संस्थाओं की संख्या बढ़ी, महिलाओं का सशक्तीकरण बढ़ा', संसद को संबोधित करते हुए बोलीं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में आगे कहा कि देश को शिक्षा मातृभाषा में दी जा रही है। वहीं तकनीकी के क्षेत्र में भारत आज पूरे विश्व का मार्गदर्शक बना हुआ है।

Follow :  
×

Share


'उच्च शिक्षण संस्थाओं की संख्या बढ़ी, महिलाओं का सशक्तीकरण बढ़ा', संसद को संबोधित करते हुए बोली राष्ट्रपति | Image: X- ANI

Economic Survey, Budget 2025 LIVE: आज से संसद का बजट शुरू हो रहा है। इसके पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए अपने अभिभाषण में देश में बढ़ते उच्च शिक्षण संस्थानों और महिला सशक्तिकरण को लेकर संसद को संदेश दिया। राष्ट्रपति ने आज बताया कि देश में इस समय 13 भारतीय भाषाओं में प्रतियोगी परीक्षाएं कराईं जार ही हैं। इसके साथ ही देश में हॉयर एजूकेशन की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं इस दौरान उन्होंने देश में बढ़ती महिला सशक्तिकरण का भी जिक्र किया। बीते एक दशक में देश की सरकार का हर एक प्रयास जिसका दायित्व युवाओं को आगे बढ़कर उठाना पड़ा है। लाखों युवा राष्ट्रनिर्माण के कार्य से जुड़ रहे हैं।


राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में आगे कहा कि देश को शिक्षा मातृभाषा में दी जा रही है। वहीं तकनीकी के क्षेत्र में भारत आज पूरे विश्व का मार्गदर्शक बना हुआ है। हमने स्पेस डॉकिंग के क्षेत्र में भी जोरदार सफलता अर्जित की है। हमारी सरकार ने मौजूदा टैक्स व्यवस्था को बेहद आसान बनाया है। हमारे देश में इस समय लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। देश के छोटे से छोटे दुकानदार भी यूपीआई जैसी तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। डिजिटल ट्रांजेक्शन ने देश की अर्थव्यवस्था को और भी मजबूत बनाया है। देश में रेहड़ी पटरी वाले दुकानदारों को बैंक से लोन का लाभ मिल रहा है।


महिला सशक्तिकरण पर जोर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन के दौरान वूमन एंपावरमेंट को लेकर कहा कि हमारे देश की महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास जारी है। हमारी सरकार वीमेन लेड डेवलपमेंट पर विश्वास करती है। हमारे देश में बड़ी संख्या में भारत की बेटियां लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं, कॉर्पोरेट का नेतृत्व भी कर रही हैं, ओलंपिक में मेडल लाकर देश को भी गौरवान्वित कर रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस दौरान स्टार्टअप इंडिया से डिजिटल इंडिया तक, योजनाओं का जिक्र किए और देश में महिलाओं के रोजगार के अवसर भी गिनाए और कहा कि एक करोड़ युवाओं के लिए इंटर्नशिप की व्यवस्था से युवाओं को काम करने का अनुभव प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ेंः संसद में राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण, प्रयागराज हादसे पर जताया दुख

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 31 January 2025 at 11:58 IST