अपडेटेड 27 June 2024 at 23:38 IST
संसद में उठेगा NEET का मुद्दा, विपक्ष ने बनाई रणनीति; सरकार जवाब देने को तैयार
लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है, उनकी सेहत से जुड़े अपडेट और तमाम राजनीतिक, सामाजिक खबरों के लिए देखते रहें लाइव खबर।
- Listen to this article
27 June 2024 at 23:23 IST
अज्ञात उपद्रवियोंअसदुद्दीन ओवैसी के घर फेंकी स्याही
AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया," कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने आज मेरे घर में काली स्याही से तोड़फोड़ की। मैं अब यह गिनती भूल गया हूं कि मेरे दिल्ली आवास को कितनी बार निशाना बनाया गया है। जब मैंने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से पूछा कि उनकी नाक के नीचे यह कैसे हो रहा है, तो उन्होंने असहायता व्यक्त की। अमित शाह ये आपकी निगरानी में हो रहा है। ओम बिरला कृपया हमें बताएं कि सांसदों की सुरक्षा की गारंटी होगी या नहीं। उन दो गुंडों के लिए जो मेरे घर को निशाना बनाते रहते हैं: इससे मुझे डर नहीं लगता। इस सावरकर-प्रकार के कायरतापूर्ण व्यवहार को रोकें और मेरा सामना करने के लिए पर्याप्त पुरुष बनें। कुछ स्याही फेंकने या कुछ पत्थर फेंकने के बाद भागना मत।''
27 June 2024 at 23:22 IST
राहुल गांधी को कांग्रेस परिवार का सच चुभता है- आरपी सिंह
भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने कहा, "...राहुल गांधी को कांग्रेस परिवार का सच चुभता है। उन्होंने कभी लोकतंत्र पर विश्वास नहीं किया। इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लगाई... उनकी माता जी(सोनिया गांधी) 10 साल घर से जनपथ से सरकार चलाती रहीं... उन्होंने(राहुल गांधी) खुद कैबिनेट द्वारा पास किए हुए विधेयक को फाड़ा और लोकतंत्र का उपहास उड़ाया। इसलिए जब भी लोकतंत्र और संविधान की बात होगी तो उन्हें(राहुल गांधी) चुभेगी।"
Advertisement
27 June 2024 at 22:46 IST
किशनगंज में पुल ढहने पर डीएम का आया बयान
बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड के बांसबाड़ी श्रवण चौक पर मारिया नदी पर बना एक पुल भारी बारिश के बीच ढह गया। पुल को जोड़ने वाला एप्रोच पथ भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पर डीएम तुषार सिंगला ने कहा, "बांसबाड़ी में सीओ, एसएचओ और बीडीओ ने घटनास्थल का दौरा किया था। मैंने उन्हें एप्रोच रोड का काम पूरा करने का निर्देश दिया है। पिछले कुछ दिनों में बारिश कम हुई है। हम पुल के जीर्णोद्धार का काम जल्द से जल्द पूरा करेंगे।"
27 June 2024 at 22:38 IST
सेंगोल अच्छे शासन का प्रतीक है- प्रह्लाद जोशी
सेंगोल को लेकर सपा सांसद के बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "वे लोगों की भावनाओं को आहत करना चाहते हैं। उन्हें सेंगोल से क्या समस्या है? सेंगोल अच्छे शासन का प्रतीक है।"
Advertisement
27 June 2024 at 21:59 IST
2025 के चुनाव से पहले जनता के काम करने हैं- सम्राट चौधरी
भाजपा प्रदेश कार्यालय में समीक्षा बैठक पर बिहार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, "..कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जनता के कल्याण के लिए हम कैसे काम करें, उस पर हमने चर्चा की है..2025 के चुनाव से पहले जनता के जो बचे हुए कार्य उसे पूरा करना है।
27 June 2024 at 20:40 IST
उत्तर प्रदेश देश में दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है- सीएम योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर एमएसएमई इकाइयों के लिए बैंकों द्वारा ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में एमएसएमई इकाइयों ने जो बड़ी भूमिका का निर्वाहन किया है आज उसका परिणाम हम सबके सामने है। 2017 में उत्तर प्रदेश देश की छठीं अर्थव्यवस्था थी लेकिन आज उत्तर प्रदेश देश में दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और सबसे ज्यादा रोजगार उपलब्ध करने वाला राज्य भी है।
27 June 2024 at 20:37 IST
बीजेपी हमेशा राष्ट्रवाद को लेकर चलती है- विजय कुमार सिन्हा
बिहार डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "बीजेपी हमेशा राष्ट्रवाद को लेकर चलती है और राष्ट्रवाद के जो भी लोग समर्थक हैं, जो भी हमारे साथ राष्ट्रवाद के ध्वज को लेकर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं बीजेपी उनका हमेशा स्वागत करती है।'
27 June 2024 at 20:35 IST
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा शिविर किया दौरा
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर का दौरा किया। कल आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से पहला जत्था बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना होगा।
27 June 2024 at 19:34 IST
सीबीआई मुख्यालय से रवाना हुईं सुनीता केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल सीबीआई मुख्यालय से रवाना हुईं। कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को हर दिन 30 मिनट तक अरविंद केजरीवाल से मिलने की इजाजत दी है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक्साइज पॉलिसी मामले में 3 दिन की सीबीआई रिमांड पर हैं।
27 June 2024 at 19:05 IST
अमित शाह से मिले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने ट्वीट किया, "आज नए संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई और उनका अभिनंदन किया। मैंने गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री के रूप में उनके दूसरे कार्यकाल के लिए भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।''
27 June 2024 at 18:58 IST
संसद में उठेगा NEET पेपर लीक का मुद्दा
NEET पेपर लीक का मुद्दे पर विपक्ष सरकार को संसद में घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक में इस पर फैसला लिया। दोनों सदनों में इस मुद्दे को उठाया जाएगा।
27 June 2024 at 18:25 IST
आपराधिक न्याय प्रणाली में बदलाव होना चाहिए- अर्जुन राम मेघवाल
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, “आपराधिक न्याय प्रणाली में बदलाव होना चाहिए ये मुद्दा वर्षों से चल रहा है...सभी ने माना कि इसमें संशोधन होना चाहिए। 50 से ज्यादा औपचारिक बैठक हुई। 100 से ज्यादा अनौपचारिक बैठक हुई। इसके बाद इसे लोकसभा में पेश किया गया। मांग आई कि इसे स्थायी समिति को भेजा जाए। इसके बाद इसे संसदीय स्थायी समिति को भेजा गया। उसमें भी व्यापक परामर्श हुआ...सभी हितधारकों को ट्रेनिंग मिली है।”
27 June 2024 at 18:06 IST
कांग्रेस चुनाव के बाद असली चरित्र सामने लाती है- सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "कांग्रेस चुनाव के समय एक अलग रोल में रहती है चुनाव के बाद असली चरित्र सामने लाती है...सैम पित्रोदा के शर्मनाक बयान के बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया था और जैसे ही चुनाव निकल गए उन्हें फिर से वापस कांग्रेस में ले लिया। पूरे देश के सामने कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए और सैम पित्रोदा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।"
27 June 2024 at 18:05 IST
खरगे के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक
दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक चल रही है।
27 June 2024 at 18:02 IST
ड्रग्स बेचने वालों को छोड़ेंगे नहीं- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "पुणे के कमिश्नर ने आज वहां पर गुंडागर्दी कम कर दी है। मैंने उनको कहा कि ड्रग्स बेचने वाले होटल या अन्य कोई भी जगह हो वहां पर बुलडोजर चलाया जाए और सप्लायर को पकड़कर जेल में डाला जाए। उनकी कार्रवाई शुरू है और जब तक पूरा राज्य ड्रग्स से मुक्त नहीं होता तब तक उनकी कार्रवाई चलती रहेगी.. ये सरकार ऐसे लोगों को नहीं छोड़ेगी।"
27 June 2024 at 16:28 IST
राहुल गांधी ने विपक्षी नेताओं के साथ लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विपक्षी नेताओं के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की।
27 June 2024 at 16:18 IST
ये सरकार गरीब कल्याण को लेकर समर्पित है- चिराग पासवान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संसद के दोनों सदनों के संबोधन पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "सरकार की उपलब्धियों और आने वाले वर्षों में सरकार किस सोच के साथ आगे बढ़े उसको प्रमुखता से उन्होंने रखा। ये सरकार गरीब कल्याण को लेकर समर्पित है। जिसका परिणाम है कि 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।"
27 June 2024 at 16:01 IST
अब संसद में एकतरफा क्रूर बहुमत नहीं है- फारूक अब्दुल्ला
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "...अब संसद में एकतरफा क्रूर बहुमत नहीं है। मज़बूत विपक्ष है, युवा विपक्ष है जो लोगों की समस्याओं पर बात करना चाहते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि स्पीकर इसकी अनुमति देंगे अन्यथा इस संसद का कोई मतलब नहीं रह जाता।"
27 June 2024 at 13:43 IST
ये सरकार का भाषण था- बोले अखिलेश
President Address: समाजवादी पार्टी सांसद और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "ये सरकार का भाषण था। जब सरकार ये दावा करती है कि दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था है और तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगी तो किसान क्यों दुखी है? किसान क्यों संकट में है। जो कहानी बताई जा रही है क्या हमारा किसान भी उसी तरीके से खुशहाल हो गया है? अगर हम 5वें नंबर पर हैं तो हमारे युवा बेरोजगार क्यों हैं? अग्निवीर क्यों लागू करनी पड़ रही है? इतनी महंगाई क्यों हैं?... कुछ लोगों के ग्रोथ से देश की ग्रोथ नहीं हो सकती है। कुछ लोगों की ग्रोथ से हमारा नंबर अच्छा हो सकता है लेकिन हमारे किसान गरीब के लिए सरकार के पास क्या है?"
27 June 2024 at 11:54 IST
'भारत का निर्माण देश के हर नागरिक की आकांक्षा है, संकल्प है'
Murmu Addresses Parliament: हम सभी को ये हमेशा ध्यान रखना है कि विकसित भारत का निर्माण देश के हर नागरिक की आकांक्षा है, संकल्प है। इस संकल्प की सिद्धि में अवरोध पैदा न हो, ये हम सभी का दायित्व है।
27 June 2024 at 11:53 IST
'भूकंप जैसी कोई त्रासदी हो या फिर युद्ध की स्थितियां, भारत...'
Droupadi Murmu Address Update: कोरोना का महासंकट हो, भूकंप जैसी कोई त्रासदी हो या फिर युद्ध की स्थितियां, भारत मानवता को बचाने में आगे रहा है।

27 June 2024 at 11:50 IST
'टेक्नॉलॉजी उन्नत हो रही...गलत उपयोग बहुत घातक'
President Murmu Parliament Address: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आज के समय में टेक्नॉलॉजी हर दिन और उन्नत हो रही है। ऐसे में मानवता के विरुद्ध इनका गलत उपयोग बहुत घातक है।

27 June 2024 at 11:38 IST
'मेरी सरकार ने डिफेंस सेक्टर को मजबूत बनाने के प्रयास किए'
President Droupadi Murmu Address : हमारी सेनाओं ने हथियार और उपकरण भारतीय कंपनियों से ही खरीदने का निर्णय लिया है। सैनिकों का भी ध्यान रखा जा रहा है। इसलिए 4 दशक बाद वन रैंक वन पेंशन योजना लागू हुई।
आज भारत एक लाख करोड़ से ज्यादा की डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कर रहा है। फिलीपींस के साथ ब्रह्मोस का सौदा, डिफेंस सेक्टर में भारत की मजबूत पकड़ का नतीजा है। डिफेंस में आत्मनिर्भर होने के लिए मेरी सरकार यूपी और तमिलनाडु में दो डिफेंस कॉरिडोर विकसित कर रही है।
27 June 2024 at 11:36 IST
अस्थिर सरकार के दौर में कई सरकारें रिफॉर्म नहीं कर पाईं- राष्ट्रपति
President Murmu: देश में कई दशकों तक अस्थिर सरकार के दौर में कई सरकारें रिफॉर्म नहीं कर पाईं। देश की जनता ने ऐसी सरकार को चुना है जो इन रिफॉर्म को कर रही है। इनका विरोध हुआ लेकिन ये सभी कसौटी पर खरे उतरे हैं।
27 June 2024 at 11:33 IST
'आने वाले समय ग्रीन ऐरा का है , मेरी सरकार इसके लिए भी काम कर रही है' राष्ट्रपति मूर्मू
राष्ट्रपति के अभिभाषण के मुख्य बिंदु-
- योग और आयुष को बढ़ावा देकर भारत को स्वस्थ बनाने की ओर अग्रसर है
- आने वाले समय ग्रीन ऐरा का है , मेरी सरकार इसके लिए भी काम कर रही है
- दुनि्या का बेहतरीन लिविंग स्पेस बनाने की ओर भी मेरी सरकार अग्रसर है
- सरकार प्रदूषण मुक्त शहर बनाने का प्रयास कर रही है
- ग्रीन जॉब्स बढ़ाने में लगे हुए हैं
- देश में एक्सप्रेस वे का जाल बिछ रहा है
- मेरी सरकार नार्थ ईस्ट में स्थायी शांति के लिए काम कर रही है
27 June 2024 at 11:09 IST
राष्ट्रपति का अभिभाषण
राष्ट्रपति ने ओम बिरला समेत सभी सांसदों को दी बधाई।
27 June 2024 at 10:58 IST
घुड़सवार काफिले के साथ संसद पहुंचीं राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला राष्ट्रपति भवन से संसद भवन की ओर आगे बढ़ रहा है। वे कुछ ही देर में दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी।
27 June 2024 at 10:56 IST
राष्ट्रपति का अभिभाषण विजन दस्तावेज- मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "राष्ट्रपति का भाषण ऐसा होता है जो एक विज़न दस्तावेज़ होता है। लेकिन हमें अबतक ऐसा कोई विज़न दस्तावेज़ नहीं दिखा। अब सिर्फ जो सरकार कहती है वही बात राष्ट्रपति के भाषण में आती है। इस बार देखेंगे कि कोई नई चीज आएगी या नहीं।"
27 June 2024 at 09:45 IST
आप राष्ट्रपति के अभिभाषण का करेगी बायकॉट
AAP Parliament Update: आप सांसद संदीप पाठक ने कहा, "आज हम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ राज्यसभा में विरोध प्रदर्शन करेंगे और राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेंगे। राष्ट्रपति और संविधान सर्वोच्च हैं और जब न्याय के नाम पर तानाशाही की जाती है, तो हमें अपनी आवाज उठानी चाहिए। इस बारे में हमारी भारत गठबंधन की बाकी पार्टियों से कोई चर्चा नहीं हुई लेकिन हमारी पार्टी राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी।"
27 June 2024 at 09:39 IST
कल्लाकुरिची शराब त्रासदी, सीबीआई जांच की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी AIADMK
Tamilnadu Hooch Tragedy: एडीएमके महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कल्लाकुरिची शराब त्रासदी की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे।
27 June 2024 at 08:37 IST
दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, हलकी बारिश से मौसम में ठंडक
दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदा बांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कुछ इलाकों में मध्यम से तेज बारिश पड़ रही है।
27 June 2024 at 07:29 IST
राज्यसभा का 264वां सत्र आज से
Upper House Update: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ था जबकि राज्यसभा का 264वां सत्र आज से शुरू हो रहा है।
27 June 2024 at 07:27 IST
लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली एम्स में भर्ती
Lal Krishna Advani: 96 साल के पूर्व उप प्रधानमंत्री और लंबे समय तक केंद्रीय गृहमंत्री रहे लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली एम्स में भर्ती कराए गए हैं। यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के चिकित्सक निगरानी रखे हुए हैं।
27 June 2024 at 07:12 IST
कल्लाकुरिची शराब त्रासदी, भूख हड़ताल करेंगे AIADMK नेता
तमिलनाडु: कल्लाकुरिची शराब त्रासदी के विरोध में आज भूख हड़ताल करेंगे AIADMK नेता
27 June 2024 at 06:38 IST
राष्ट्रपति करेंगी दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित
Parliament Joint Meeting: 18वीं लोकसभा के गठन बाद संसद की संयुक्त बैठक को प्रधानमंत्री द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी। उम्मीद है इस दौरान वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली नई चुनी गई सरकार की प्राथमिकताओं को बताएंगी। संसद भवन के गजद्वार पर प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा तथा राज्यसभा के पीठासीन अधिकारी राष्ट्रपति मुर्मु को वेलकम करेंगे।
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 27 June 2024 at 06:42 IST