अपडेटेड 22 January 2024 at 18:51 IST
Ayodhya में प्राण प्रतिष्ठा के बाद दीपों से जगमग हुई राममगरी, देखें 5 मनमोहक तस्वीरें…
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जा रहा है। सरयू के घाटों को दीपों से सजाया गया है।
Deepostav In Ayodhya: अयोध्या में भगवान राम के दिव्य और भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। राम भक्तों का 500 सालों का इंतजार, कारसेवकों का बलिदान, संतों की तपस्या का परिणाम आज राम मंदिर के रूप में पूरी शान से चमक रहा है।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जा रहा है। सरयू के घाटों को दीपों से सजाया गया है। पीएम मोदी ने देशवासियों से रामज्योति की जलाने का आग्रह किया है।
रामज्योति प्रज्वलित कर करें भगवान का स्वागत
पीएम ने ट्वीट कर कहा, अयोध्या धाम में आज राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। इस पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों से मेरा आग्रह है कि रामज्योति प्रज्वलित कर अपने घरों में भी उनका स्वागत करें। जय सियाराम!
दीपोत्सव की 5 मनमोहक तस्वीरें
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर सरयू घाट पर दीपोत्सव मनाया जा रहा है।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद सरयू घाट पर दीपोत्सव मनाया जा रहा है। सरयू के घाटों को दीपकों को ऐसे सजाया गया है मानो आज दीपावली है।
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद सरयू घाट पर दीपोत्सव मनाया जा रहा है। सरयू के बीच रंग बिरंगे फुब्बारे जगमग हो रहे हैं। घाटों के हर ओर दीए जगमगा रहे हैं।
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर हनुमानगढ़ी मंदिर में दीपोत्सव मनाया गया।
नेपाल में भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह है। राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के बाद जानकी मंदिर, जनकपुर धाम में दीपोत्सव मनाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: 32 साल पहले मोदी ने खाई थी एक कसम, फिर आंदोलन और लालकृष्ण आडवाणी की गिरफ्तारी... पूरी कहानी
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 22 January 2024 at 18:47 IST