Vinesh Phogat Disqualified: 'ये विनेश का नहीं देश का अपमान है, भारत करें हस्तक्षेप'- संजय सिंह
Vinesh Phogat Disqualified: पूरा भारत सदमे में है क्योंकि विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में डिसक्वालिफाई (अयोग्य) घोषित किया गया है।
Sanjay Singh on Vinesh Phogat Disqualified: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की उम्मीदों को बहुत ही बड़ा झटका लगा है, पूरा भारत सदमे में है क्योंकि विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में डिसक्वालिफाई (अयोग्य) घोषित किया गया है। वह 50 किलोग्राम रेसलिंग के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उनका वजन इवेंट के दूसरे दिन 50 किलोग्राम वर्ग में कुछ ज्यादा वजन पाया गया है। विनेश के पास ये गोल्ड मेडल जीतने का मौका था। इसी दुखद खबर पर अब नेताओं के बयान आने भी शुरू हो गए हैं। आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने इसे विनेश का नहीं देश का अपमान बताया है।
विनेश दुनिया में इतिहास रचने जा रही थी- संजय सिंह
संजय सिंह ने कहा है कि, ‘ये विनेश का नहीं देश का अपमान है, विनेश (Phogat Vinesh) पूरी दुनिया में इतिहास रचने जा रही थी, उनको 100 ग्राम ओवरवेट दिखाकर अयोग्य घोषित करना घोर अन्याय है। पूरा देश विनेश के साथ खड़ा है, भारत सरकार तुरंत हस्तक्षेप करें, अगर बात ना मानी जाए तो ओलंपिक का बहिष्कार करें।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विनेश के अयोग्य होने के बाद एक पोस्ट शेयर किया और अपने पोस्ट में विनेश के खेल की तारीफ की। साथ ही विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को प्रधानमंत्री मोदी ने संदेश भी दिया। मेडल से चूक जाने के बाद पीएम मोदी ने दुख भी जताया और लिखा कि, ‘विनेश आप चैम्पियनों में चैंपियन हो। आप भारत का गौरव हो और हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत हो।'
Vinesh Phogat को प्रधानमंत्री मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे लिखा, ‘आज झटके से दुख पहुंचा है, काश मैं शब्दों में बता पाता कि इस समय कितना मायूस हूं, लेकिन मुझे पता है कि आप फिर वापसी करोगी। चुनौतियों का डटकर सामना करना आपके स्वभाव में है। मजबूती से वापसी करो, हम सभी आपके साथ हैं।
29 साल की विनेश को 50 किलोग्राम रेसलिंग में डिस्क्वालिफाई (अयोग्य) कर दिया गया है, विनेश का वजन जब थोड़ा बड़ा हुआ आया तो उन्होंने इसे कम करने की भी कोशिश की, चूंकि आज (7 अगस्त) को गोल्ड मेडल का इवेंट होना था, इसलिए उनका वजन थोड़ा सा ज्यादा निकला।
विनेश के अयोग्य घोषित होने की खेदजनक खबर- IOA
विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित जाने के बाद बताया गया कि उनका वजन 50 किलो से मेल नहीं खा रहा था। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने इसे लेकर अपडेट भी दिया। IOA ने कहा कि- ‘यह खेदजनक है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने की खबर साझा करता है, रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम ज्यादा पाया गया। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की गई है। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है।’
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 7 August 2024 at 13:11 IST