अपडेटेड 22 February 2024 at 10:07 IST

उत्तर प्रदेश में दिलचस्प हुआ राज्यसभा चुनाव, 10वीं सीट के लिए राजा भैया पर डोरे डाल रही भाजपा और सपा

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। सपा-भाजपा की नजर कुंडा के राजा रघुराज प्रताप सिंह पर टिक गई है।

Follow :  
×

Share


अखिलेश यादव, रघुराज प्रताप सिंह और भूपेंद्र चौधरी | Image: Akhilesh yadav/raja bhaiya/bhupendra chaudhary/x

Raja Bhaiya News:  लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में राज्यसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल चरम पर है। सपा के बाद भाजपा ने भी राजा भैया से संपर्क साधा। पेच 1सीट पर फंसा दिया गया है।

राजा भैया अचानक से फिर सुर्खियों में आ गए हैं। सपा के उत्तम पटेल के बाद यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और योगी के मंत्री जेपीएस राठौर ने राजा भैया को नॉक किया है!  मामला चुनावी गणित का है।

समझे कहां फंसा पेच और नंबर गेम

यूपी में राज्यसभा के लिए 10 सीटें खाली हुई हैं। इनमें से 7 पर बीजेपी की जीत कंफर्म है। इस तरह सपा की झोली में दो सीटें आ रही हैं। लेकिन इस बीच एक ट्विस्ट आया। बीजेपी ने राज्यसभा का 8वां उम्मीदवार ऐन नामांकन के अंतिम दिन उतार दिया। और इस तरह सपा की तीसरी सीट फंस गई। सपा को तीन सीटें जीतने के लिए 111 विधायकों के वोट चाहिए। सपा के 108 विधायक हैं, इनमें से एक विधायक पल्लवी पटेल ने सपा उम्मीदवार को वोट देने से इनकार कर दिया।

पेच फंस गया और इसके बाद सपा-भाजपा एक एक सीट का गुणा भाग करने लगे। छोटे दलों के विधायकों को अपने पाले में करने की कोशिश तेज हो गई। राजा भैया के पास 2 सीट है। एक तो खुद राजा भैया हैं जबकि दूसरा विनोद सोनकर की। इसलिए ये सपा और भाजपा दोनों के लिए अहम है।  

तीसरी सीट पर अटका मामला?

SP पार्टी को राज्यसभा चुनाव में इतनी मशक्कत करनी क्यों पड़ रही है। ये तब नहीं करनी पड़ती, अगर राष्ट्रीय लोकदल, एनडीए में शामिल न होती। पटेल को हटा दिया जाए तो सपा के पास 107 विधायक बचते हैं। कांग्रेस के पास दो विधायक हैं और अगर इन्हें जोड़ लिया जाए तो 109 वोट होते हैं। यहीं पर राजा भैया का रोल अहम हो जाता है। अगर राजा भैया की पार्टी सपा को समर्थन देती है तो 111 वोट हो जाएंगे और तीसरी सीट आसानी से निकल सकती है। लेकिन बीजेपी नेताओं की राजा भैया से हुई मुलाकात अखिलेश यादव के लिए दिक्कत बढ़ाने वाली हो सकती है!
 

ये भी पढ़ें- 'कुंडा में कुंडी लगाओगे...', जब 2022 विधानसभा चुनाव में राजा भैया और अखिलेश में बढ़ी थी तल्खियां

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 22 February 2024 at 10:07 IST