अपडेटेड 27 September 2022 at 14:21 IST

'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' में केंद्रीय मंत्री Smriti Irani ने कहा- 'आतंकी की कब्र को मजार बनाने पर गुस्सा होना राष्ट्रवादी की पहचान'

'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' में पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुंबई में स्थित याकूब मेमन की कब्र को मजार बनाने की कोशिश पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

Follow :  
×

Share


PC: Republic World | Image: self

Republic Bharat के 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन' में पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुंबई में स्थित याकूब मेमन की कब्र को मजार बनाने की कोशिश पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि याकूब मेमन के मजार बनने पर देश के हर राष्ट्रवादी को गुस्सा आना चाहिए। 

कॉन्क्लेव में आतंकी याकूब मेमन की कब्र के सौंदर्यीकरण पर स्मृति ईरानी ने बेहद कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राष्ट्रवाद के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि, 'पहले हमें बताया गया था कि एक गाल पर चाटा पड़े तो दूसरा गाल आगे कर दो, लेकिन ऐसा कब तक होगा। हमें यह देखना होगा कि वे कब तक और कितना कानून तोड़ते हैं। एक जगह पर हमें बोलना जरूरी है।'

उन्होंने कहा, "एक आतंकी की कब्र को संगमरमर लगाकर मजार बनाने की कोशिश की जाए, और हमें इस बात पर गुस्सा आए तो यह Hyper Nationalism नहीं है, यह सच्चे मायने में राष्ट्रवाद है। अगर आतंकवाद का धर्म नहीं तो आतंकवादी की मजार कैसे? इस बात से गुस्सा होना लाजमी है, जो हिंदुस्तान को सबसे आगे रखता है, वो राष्ट्रवादी है। मैं राष्ट्र को जननी मानती हूं और क्या मां का अपमान हो? ये हर व्यक्ति को अपने आप से पूछना चाहिए।"

2024 में फिर से पीएम बनेंगे नरेंद्र मोदी- स्मृति ईरानी

देश में राजनीति के संभावित परिवर्तन के सवाल पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री कहा कि, " एक बात तय है, 2024 में नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "मैरिट के आधार पर PM चुने जाते हैं, गुजरात के विकास के कामों के आधार पर जनता ने पीएम को चुना, 2014 के मुकाबले 2019 में भी जनता ने पीएम मोदी को और मजबूती के साथ चुना। पहली बार हमारे पास ऐसा प्रधानमंत्री है जिसने भारत और दुनिया के संदर्भ में अगले 25 वर्षों के लिए एक विजन दिया है।"


इसे भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर जमकर बोला हमला; गांधी-वाड्रा पर साधा निशाना

Published By : Nripendra Singh

पब्लिश्ड 27 September 2022 at 14:19 IST