ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, आवास पर पहुंची CID की टीम, फर्जी हस्ताक्षर मामले में लेना चाहती है तलाशी

पश्चिम बंगाल में तृणमूल विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर मामले में CID की टीम ममता बनर्जी के घर पहुंची है। फर्जी हस्ताक्षर मामले में लेना चाहती है तलाशी

 
Follow :
ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, आवास पर पहुंची CID | Image: ANI

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हाई वोल्टेज ड्रामा मचा हुआ है। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के आवास पर CID (क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट) की टीम पहुंची है। CID फर्जी हस्ताक्षर मामले में ममता बनर्जी के घर की तलाशी लेना चाहती है।

CID के अधिकारी भारी सुरक्षा के साथ कोलकाता में 30B हरीश चटर्जी स्ट्रीट पर ममता बनर्जी के घर पहुंचे। खबरों के मुताबिक CID की टीम तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सेंट्रल ऑफिस वे पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी को एक औपचारिक नोटिस देने पहुंची थी। टीम विधानसभा में कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले की जांच के सिलसिले में तीसरा नोटिस सौंपने पहुंची थी।

वीडियो फुटेज में CID अधिकारियों को नीले वेस्ट पहने हुए देखा जा सकता है, जिन पर "C.I.D. West Bengal" लिखा हुआ है। टीम के सदस्य आवास के अंदर प्रवेश करते दिख रहे हैं, जबकि मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।

June 9, 2026

अभिषेक बनर्जी को तीसरा समन

पश्चिम बंगाल CID फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी को अब तक तीन बार समन जारी किया है। पहले समन पर वे स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर पेश नहीं हुए। अभिषेक को 8 जून को CID मुख्यालय भवानी भवन में पेश होने का निर्देश दिया था। जब वे नहीं पहुंचे तो मंगलवार को टीम फिर से उनके घर पहुंची और तीसरा नोटिस सौंपा।

मामला क्या है?

यह विवाद 6 मई को ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पर बुलाई गई TMC विधायकों की बैठक से जुड़ा है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया गया था, जिसमें लगभग 70 विधायकों के हस्ताक्षर बताए गए। हालांकि, दो TMC विधायकों ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने विधानसभा स्पीकर को पत्र लिखकर दावा किया कि उनके हस्ताक्षर फर्जी हैं। उन्होंने बैठक में शामिल न होने का भी आरोप लगाया।

इस शिकायत के आधार पर CID ने जांच शुरू की। अब तक CID ने 13 TMC विधायकों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें से तीन ने स्पष्ट कहा है कि उनके हस्ताक्षर नहीं लगाए गए थे।

ये भी पढ़ें: PoK में पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार बगावत, PAK सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग, छोड़े आंसू गैस के गोले; कई की मौत

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 9 June 2026 at 16:14 IST