बंगाल की बगावत दिल्ली तक आई... लोकसभा में TMC को लग सकता है बड़ा झटका, बागी सांसदों का गुट ममता के भतीजे अभिषेक को लेकर पका रहा है ये खिचड़ी

TMC MPs: तृणमूल कांग्रेस के सांसद भी अब विधायकों की राह पर चल पड़े हैं। 20 सांसदों का ये गुट लोकसभा में अभिषेक बनर्जी की जगह काकोली घोष को अपना नेता सदन में बनाना चाहता है।

 
Follow :
लोकसभा में TMC को लगेगा झटका? | Image: ANI, X

TMC: तृणमूल कांग्रेस (TMC) का राजनीतिक संकट दिन पर दिन और गहराता जा रहा है। बंगाल से शुरू हुई बगावत अब दिल्ली तक पहुंच चुकी है। टीएमसी के सांसद भी अब विधायकों की राह चल पड़े। टीएमसी संसदीय दल बड़ी टूट की कगार पर है। तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक चिट्ठी लिखी और एनडीए को सपोर्ट करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि ममता के बागी सांसद लोकसभा में अभिषेक बनर्जी की जगह काकोली घोष को लोकसभा में नेता बनाना चाहते हैं।

फिलहाल लोकसभा में टीएमसी के संसदीय दल के नेता अभिषेक बनर्जी हैं। अब टीएमसी के सांसद भी विधायकों वाला फॉर्मूला अपना रहे हैं।

TMC के बागी सांसदों की बैठक

सोमवार (8 जून) को दिल्ली में राजनीति का गजब नजारा देखने मिला। एक तरफ जहां ममता बनर्जी विपक्षी एकजुटता दिखाते हुए इंडी गठबंधन की बैठक में शामिल हो रही थी। इसी दौरान दूसरी तरफ उनकी पार्टी में बागी सांसदों ने टूट की बड़ी स्क्रिप्ट तैयार कर ली। टीएमसी के 14 लोकसभा सांसदों ने बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के घर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की।

सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया कि TMC के करीब 20 सांसदों ने NDA का समर्थन करने का फैसला किया है और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को इसके बारे में बताया गया है।

विधायकों की राह पर सांसद

मौजूदा स्थिति ऐसी है कि अभी TMC के लोकसभा में 28 सांसद और राज्यसभा में 12 सांसद हैं। TMC के लोकसभा सांसदों को कोई भी नया गुट बनाने के लिए कम से कम 12 सांसदों की जरूरत होगी। बागी सांसदों की ओर से 20 सांसदों के समर्थन का दावा किया है।

कोलकाता में विधायकों ने जो किया, वहीं दिल्ली में अब सांसद करने जा रहे हैं। ममता बनर्जी ने जब शोभनदेव चट्टोपाध्याय को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष घोषित किया तो पार्टी में बगावत की शुरुआत हो गई। लगभग 60 विधायकों के गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को अपना नेता घोषित किया। विधानसभा स्पीकर ने भी इस गुट को मान्यता दे दी और ऋतब्रत नेता प्रतिपक्ष बने।

काकोली घोष दस्तीदार ऐलान कर चुकी हैं कि वह लोकसभा में तृणमूल की चीफ व्हिप हैं। यह फैसला अपने साथियों के साथ बातचीत में लिया गया है। 

यह भी पढ़ें: 'हम NDA को सपोर्ट करेंगे', करीब 20 TMC सांसदों ने ममता को दिया 'धोखा', लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र; TMC में होगी बड़ी टूट?

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 8 June 2026 at 19:14 IST