BREAKING: तमिलनाडु में सस्पेंस खत्म, थलापति विजय कल 11 बजे लेंगे CM पद की शपथ; राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता

तमिलगा वेत्री कझकम (TVK) चीफ विजय चेन्नई स्थित लोकभवन पहुंच कर गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।

Follow :  
×

Share


तमिलनाडु में सस्पेंस खत्म, थलापति विजय कल 11 बजे लेंगे CM पद की शपथ; राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता | Image: File

तमिलगा वेत्री कझकम (TVK) चीफ विजय चेन्नई स्थित लोकभवन पहुंच कर गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद राज्‍यपाल की तरफ से उन्‍हें सरकार बनाने का न्‍यौता दिया। अब विजय कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसके साथ ही राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। सरकार बनाने के लिए विधानसभा में 118 सीटों का बहुमत चाहिए होता है। TVK को अब दूसरी पार्टियों का भी समर्थन मिल गया है, जिससे वह इस आंकड़े तक पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के 5 विधायक TVK के समर्थन में आए हैं। CPI ने 2 विधायकों का समर्थन दिया। CPI(M) ने भी 2 विधायकों का समर्थन किया और VCK ने भी 2 विधायकों का समर्थन दे दिया है।

कहां होगा शपथ ग्रहण?

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में विजय के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन ने इस समारोह का जिम्मा लिया है। इसी मंच से कल विजय थलापति तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होंगे।

विजय के सामने क्या है चुनौतियां?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विजय के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती चुनावी वादों को जमीन पर उतारने की होगी। जनता को उनसे रोजगार, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और निवेश बढ़ाने जैसी बड़ी उम्मीदें हैं। वहीं, उनके समर्थकों का कहना है कि विजय की सरकार तमिलनाडु में नई राजनीतिक संस्कृति और नए प्रशासनिक मॉडल की शुरुआत कर सकती है।

इसे भी पढ़ें- BREAKING: सुवेंदु अधिकार होंगे पश्चिम बंगाल के नए CM, विधायक दल की बैठक में हो गया कन्फर्म, कल 11 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 8 May 2026 at 19:53 IST