Maharashtra: 30 हजार लोग... भव्य होगा शपथ ग्रहण, शामिल होंगे साधु-संत, PM मोदी समेत VVIP में कई नाम

महाराष्ट्र के सीएम पद का शपथ ग्रहण समारोह भव्य होगा। इसके लिए PM मोदी, अमित शाह समेत कई अन्य खास मेहमानों को बुलाया जाएगा।

 
Follow :
maharashtra oath ceremony | Image: PTI

Maharashtra CM Oath Ceremony: महाराष्ट्र में महायुति ने अबतक CM के नाम का ऐलान नहीं किया। हालांकि इस बीच शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई है। 5 दिसंबर को महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शिरकत करने जा रही हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP शीर्ष नेतृत्व के अलावा कई नेता शामिल होंगे।

जोरों पर शपथ ग्रहण की तैयारियां

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी भी जोरों पर है। मंगलवार (3 दिसंबर) को महायुति के घटक दलों के नेता शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने आजाद मैदान पहुंचे।

कौन-कौन होगा शामिल?

5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा। जानकारी के अनुसार समारोह में 70 से ज्यादा VVIP  नेता शामिल होंगे। इसमें प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP अध्यक्ष JP नड्डा,  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कैबिनेट के कई सहयोगियों को निमंत्रण किया गया है। साथ ही BJP शासित राज्य के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्री को भी न्योता भेजा गया है।

इसके अलावा शपथ ग्रहण के लिए साधु संतो को निमंत्रित किया गया है। समारोह में अलग अलग समाज के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में 30 हजार से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं।

जानकारी ये भी मिल रही है कि 5 दिसंबर को समारोह में केवल तीन ही लोग शपथ लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री ही शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री BJP का होगा, जबकि डिप्टी सीएम का पद एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की NCP मिलेगा।

...तो फाइनल है देवेंद्र फडणवीस का ऐलान?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान हुए 10 दिन हो गए, लेकिन अबतक CM के नाम का अबतक औपचारिक ऐलान नहीं हुआ। हालांकि बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक CM के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है। विधानसभा चुनाव में 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी BJP के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

विधायक दल का नेता चुनने के लिए BJP ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को पर्यवेक्षक बनाया गया है। रूपाणी मंगलवार को मुंबई पहुंचेंगे। 4 दिसंबर को बीजेपी विधायक दल की बैठक है, जिसमें विधायक दल के नेता के नाम का ऐलान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Maharashtra New CM: देवेंद्र फडणवीस के नाम पर लगी मुहर! शिंदे से अजित पवार तक... किसे क्या मिलेगा?

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 3 December 2024 at 16:24 IST