अपडेटेड 9 November 2024 at 12:51 IST

Samosa Controversy: 'समोसा विवाद' पर सुक्खू सरकार की हो रही किरकिरी, BJP ने वीडियो शेयर कर लिये मजे

Himachal Pradesh Samosa Controversy: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों 'समोसे' की खूब चर्चा हो रही है। इस बीच भाजपा ने एक वीडियो शेयर कर मजे लिए हैं।

Follow :  
×

Share


Samosa Controversy | Image: x/bjp

Himachal Pradesh Samosa Controversy: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों 'समोसे' की खूब चर्चा हो रही है। यही नहीं इसकी चर्चा देशभर में भी शुरू हो चुकी है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) को जब समोसे नहीं मिले तो उसकी जांच करा डाली। ऐसे में जब मामला बाहर निकला तो कांग्रेस सरकार ( Congress Govt) की खूब किरकिरी हो रही है। कांग्रेस सरकार को भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के नेता घेर रहे हैं। अब भाजपा ने एक वीडियो शेयर कर मजे लिए हैं।

दरअसल, बीजेपी ने अपने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से एक वीडियो साझा किया है जिसके कैप्शन में लिखा है- 'त्रिकोणीय फल।' इस वीडियो में एक महिला समोसे के बारे में मजेदार बात बता रही है।

त्रिकोणीय फल साल के 12 महीने मिलता है

वीडियो में महिला कहती है कि 'यह एक 'त्रिमुखी फल' है जो साल के 12 महीने मिलता है। दिन के किसी भी समय इस फल को खाया जाता है। इस फल को खाने वाला तीनों लोको में सुख भोगता है। और हां इस फल को खिलाने वालों को तीनों लोको में विजय प्राप्त होता है।'

महिला आगे कहती है, 'इस फल के सेवन इमली की मीठी चटनी या फिर हरी चटनी के साथ खाकर मंगल बलवान होता है। या फिर टमाटर की चटनी या सॉस के साथ खाने से चंद्र बलवान होता है। अगर समोसे का सेवन जलेबी के साथ किया जाए तो सूर्य बलवान होता है। जिस घर में पत्नी अपने पति को नियमित रूप से साप्ताहिक इस फल का सेवन करवाती है वहां तो सभी दोषों का नाश होता है। इसलिए इस त्रिमुखी फल का सेवन अवश्य कीजिए। कभी भी कहीं भी।'

भाजपा ने की 'समोसा पार्टी'

गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर परोक्ष रूप से तंज के रूप में भाजपा ने समोसा पार्टी की। बकायदा इसका वीडियो भी बनाया गया और फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। हिमाचल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बीजेपी नेताओं संग समोसा खाकर आनंद लिया।

सीएम सुक्खू ने मामले के तूल पकड़ता देख दी सफाई

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में जब मामले ने तूल पकड़ा तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने अपनी सफाई दी। कथित 'सरकार विरोधी' कार्रवाई पर स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने कहा कि जांच दुर्व्यवहार के मुद्दे पर थी। सुखू ने एएनआई से कहा कि, 'ऐसा कुछ नहीं है। ये (CID) दुर्व्यवहार के मुद्दे पर शामिल थी, लेकिन आप (मीडिया) 'समोसा' के बारे में खबर चला रहे हैं।' इसके अलावा, संजीव रंजन ओझा, डिप्टी जनरल सीआईडी ​​ने कहा कि ये सीआईडी ​​का आंतरिक मामला है और इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। ओझा ने कहा 'ये पूरी तरह से CID ​​का आंतरिक मामला है। इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। सीएम समोसे नहीं खाते,हमने किसी को नोटिस नहीं दिया है। हमने सिर्फ ये कहा है कि पता लगाएं कि क्या हुआ। सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है। हम पता लगाएंगे कि ये जानकारी कैसे लीक हुई।'

यह भी पढ़ें: भाजपाइयों की समोसा पार्टी; CM सुक्खू के समोसे किसी और ने खाए, अब BJP नेता दावत करके ले रहे हैं मजे

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 9 November 2024 at 12:47 IST