अपडेटेड 23 March 2025 at 14:06 IST

SSR मौत मामले में CBI की क्लोजर रिपोर्ट के बाद UBT पर बरसे BJP नेता राम कदम, बोले- 'इसके लिए उद्धव जिम्मेदार'

SSR मौत मामले में CBI की क्लोजर रिपोर्ट के बाद भाजपा नेता राम कदम ने तत्कालीन उद्धव सरकार को लापरवाही का जिम्मेदार ठहराया।

Follow :  
×

Share


SSR की मौत का मामला। | Image: Instagram

SSR डेथ केस में CBI की तरफ से क्लोजर रिपोर्ट दाखिल किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता राम कदम ने तत्कालीन उद्धव सरकार पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि अगर तत्कालीन उद्धव सरकार ने लापरवाही दिखाई। उद्धव ठाकरे सरकार के लोगों को बचाने के लिए सभी सबूत मिटा दिए गए।  

भाजपा नेता राम कदम ने कहा, “जब पूरा देश सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच CBI को सौंपने की मांग कर रहा था, तब उद्धव ठाकरे सरकार ने जानबूझकर लापरवाही बरती। जब बिहार पुलिस जांच के लिए मुंबई आई, तो उन्हें भी रोक दिया गया था। क्या वजह थी? उद्धव ठाकरे सरकार के लोगों को बचाने के लिए सभी सबूत मिटा दिए गए। सुशांत के घर का फर्नीचर हटा दिया गया, उसकी रंगाई-पुताई की गई और उसे उसके असली मालिक को लौटा दिया गया... इन सभी बिंदुओं का क्या अर्थ है? ऐसा क्या कारण है कि दिशा सालियान के पिता को ऐसा लग रहा है कि उनकी बेटी को न्याय नहीं मिला? इन सबके पीछे उद्धव ठाकरे सरकार और उनके करीबी लोगों को बचाने की हिमाकत है। अगर उद्धव ठाकरे ने सही समय पर केस CBI को सौंप दिया होता, तो सुशांत के परिवार को न्याय जरूर मिलता। अगर आज उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है, तो इसके लिए उद्धव ठाकरे सरकार जिम्मेदार है।”

क्लोजर रिपोर्ट का क्या है मतलब?

सीबीआई के क्लोजर रिपोर्ट देने का मतलब है कि अब इस केस को बंद किया जा रहा है। वहीं अब इस मामले में कोर्ट ये तय करेगी कि CBI की इस रिपोर्ट को स्वीकार करना है, या फिर एजेंसी को मामले में आगे जांच का आदेश दिया जाना है। अगर कोर्ट इस नतीजे से सहमत होगी तो मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया जाएगा।

इन दो मामलों में सीबीआई ने दिया क्लोजर रिपोर्ट

बता दें, दिवंगत एक्टर के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया था। इसके साथ ही उन्होंने रिया पर पैसों में हेरफेर और धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया था। वहीं एक मामला रिया चक्रवर्ती की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत का है। रिया ने सुशांत के परिवार पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला बहुत विवादास्पद रहा है, जिसमें अभिनेता की मौत को लेकर कई थ्योरी और अटकलें हैं। जबकि सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट ने निष्कर्ष निकाला है कि सुशांत की मौत एक आत्महत्या थी, कई लोगों ने जांच के निष्कर्षों पर संदेह जताया है।

इसे भी पढ़ें: SSR की मौत मामले में CBI ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, अब आगे क्या होगा, क्या सुशांत को मिलेगा इंसाफ?

 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 23 March 2025 at 14:06 IST