सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती: सूत्र

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि 78 वर्षीय सोनिया की हालत ठीक है और शुक्रवार को उन्हें छुट्टी दी जा सकती है।

Follow :  
×

Share


सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती: सूत्र | Image: ANI

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को यहां सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि 78 वर्षीय सोनिया की हालत ठीक है और शुक्रवार को उन्हें छुट्टी दी जा सकती है।

एक सूत्र ने बताया कि कांग्रेस नेता को बृहस्पतिवार सुबह भर्ती कराया गया। सूत्र ने बताया कि वह चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सोनिया गांधी को आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

सानिया गांधी अस्पताल में भर्ती

वह डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में हैं लेकिन उनके भर्ती होने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। खबरों के मुताबिक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता की हालत ठीक है और उन्हें छुट्टी मिलने की संभावना है। फिलहाल, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि वह नियमित जांच के लिए अस्पताल गई थीं या किसी अन्य समस्या के लिए।

ये भी पढ़ें - मौत की फर्जी सूचना ऑनलाइन फैलाने को लेकर शख्स के खिलाफ मामला दर्ज

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 20 February 2025 at 23:19 IST