अपडेटेड 12 April 2022 at 15:10 IST

पंजाब चुनाव में हार के बाद सिद्धू मूसेवाला ने तोड़ी चुप्पी; गाने के जरिए जनता से पूछा सवाल

Sidhu Moose Wala ने अपना नया गाना (Sidhu Moose Wala Song) लॉन्च कर दिया है।

Follow :  
×

Share


| Image: self

सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) ने अपना नया गाना (Sidhu Moose Wala Song) लॉन्च कर दिया है। इसमें उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) में मिली हार पर बात की है। मूसेवाला ने कांग्रेस (Congress) पार्टी में शामिल होने के फैसले को सही ठहराया है। इसके अलावा, गाने में खालिस्तानी लीडर सिमरनजीत मान (Simranjit Mann) का नाम भी सुना जा सकता है। 

इस गाने के जरिए सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब के लोगों से एक सवाल भी पूछा है। उन्होंने कहा, ''मुझे किसी ने कहा कि तुम इसलिए हार गए क्योंकि तुम्हारी पार्टी सही नहीं थी। मैंने कहा कि अगर आपकी बात ठीक है तो क्यों इस पार्टी को तीन बार पहले जीत मिली। फिर मुझे जवाब नहीं मिला।''

सिद्धू मूसेवाला का नया गाना रिलीज

सिद्धू मूसेवाला का ये गाना पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर ही आधारित है। उन्होंने कांग्रेस को सराहा और पंजाब की जनता को संबोधित किया है। हालांकि, गाने के कुछ बोल को लेकर उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला पंजाब चुनाव 2022 से ठीक पहले ही पार्टी में शामिल हुए थे।

इसे भी पढ़ें- UP MLC Election Results: 27 में से 16 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार हुए विजयी, नौ प्रत्याशी चुने गए निर्विरोध

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने सिद्धू मूसेवाला को मनसा विधानसभा सीट से टिकट दिया था लेकिन उन्हें आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के उम्मीदवार के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। चुनाव में मिली हार के बाद सिद्धू मूसेवाला पहली बार नए गाने के साथ सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान के नए पीएम शहबाज शरीफ ने कश्मीर मुद्दे पर की टिप्पणी; BJP ने ऐसे दिया मुंहतोड़ जवाब

गौरतलब है कि पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री में सिद्धू मूसेवाला काफी बड़ा नाम हैं जो उनकी फैन फॉलोइंग से ही साबित होता है। उन्होंने अब तक दर्शकों को ‘295’, ‘पावर’, ‘गॉट’ जैसे सुपरहिट गाने दिए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'लाइसेंस' नाम का एक गाना लिखकर की थी जिसे निंजा ने गाया था। बाद में, वह एक गीतकार और गायक के रूप में मशहूर होते चले गए । 

 

Published By : Lipi Bhoi

पब्लिश्ड 12 April 2022 at 15:10 IST