‘सात सांसदों ने पंजाब के लोगों की पीठ में छुरा घोंपा’, राघव चड्ढा के पार्टी छोड़ने के ऐलान के बाद AAP में खलबली; BJP पर मढ़ रही आरोप
Sanjay Singh PC: राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के BJP ज्वाइन करने पर आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सातों सांसदों ने पंजाब के पीठ पर छुरा घोंपा है।
Sanjay Singh PC: राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के BJP ज्वाइन करने पर आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सातों सांसदों ने पंजाब के पीठ पर छुरा घोंपा है। आगे कहा कि पंजाब की जनता इन गद्दारों को कभी माफ नहीं करेगी। संजय सिंह ने BJP पर इसका आरोप मढ़ते हुए कहा कि BJP ये जो राजनीति खेल खेला है, आपको भी इस गद्दारी के लिए पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी।
आम आदमी पार्टी (AAP) का पलटवार
राघव चड्ढा के PC के बाद राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने AAP पार्टी की ओर से मोर्चा संभालते हुए BJP पर तीखे हमले किए हैं। उन्होंने इस घटना को पार्टी टूटने के बजाय एक प्रायोजित साजिश बताया है। उन्होंने कहा, “ये सातों सांसद पंजाब की जनता के पीठ में छुरा घोंपकर गए हैं। पंजाब की जनता इन गद्दारों को कभी माफ नहीं करेगी। बीजेपी मोदी और शाह के नेतृत्व में 'ऑपरेशन लोटस' के जरिए विपक्षी सरकारों को अस्थिर करने का घटिया खेल खेल रही है। ED-CBI का डर दिखाकर सांसदों को तोड़ा जा रहा है।”
इसके अलावा विधायक संजीव झा ने भी आरोप लगाया कि 5 दिन पहले एक सांसद के घर हुई ED की रेड इसी 'ऑपरेशन लोटस' का हिस्सा थी, जिसके जरिए नेताओं को बीजेपी में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया।
'गलत पार्टी में सही आदमी': राघव चड्ढा
पार्टी छोड़ने के बाद राघव चड्ढा ने अपने बचाव में दलीलें दीं और AAP के वर्तमान नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि वे भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना लेकर आए थे, लेकिन पार्टी अब 'भ्रष्टाचार के दलदल' और 'समझौतावादी लोगों' के चंगुल में फंस गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 12 वर्षों के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि जनता का उन पर अटूट विश्वास है। उन्होंने कहा कि सही आदमी होने के बावजूद वे लंबे समय से 'गलत पार्टी में थे।
वहीं, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस घटना का स्वागत किया और AAP पर सीधा हमला बोला है। सचदेवा ने कहा कि AAP में अब केवल वे ही लोग टिके रह सकते हैं जो 'चाटुकारिता' में माहिर हैं या भ्रष्ट हैं। जो लोग स्वाभिमानी हैं, वे अब इस पार्टी में दम घुटता महसूस कर रहे हैं।
Published By : Shashank Kumar
पब्लिश्ड 24 April 2026 at 16:32 IST