संजय राउत ने हजारे पर भाजपा के शासन में अनियमितताओं पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया, अन्ना का पलटवार

संजय राउत ने मंगलवार को अन्ना हजारे पर 2014 के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकारों में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज नहीं उठाने का आरोप लगाया।

Follow :  
×

Share


संजय राउत और अन्ना हजारे | Image: ANI

Maharashtra News: शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने मंगलवार को अन्ना हजारे पर 2014 के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकारों में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज नहीं उठाने का आरोप लगाया। हजारे ने पलटवार करते हुए कहा कि कुछ लोग अपनी मानसिकता के अनुसार चीजों को समझते हैं।

राउत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने अन्ना (हजारे) को महात्मा बना दिया। उनके बिना अन्ना दिल्ली भी नहीं देख पाते। 2014 के बाद भाजपा शासित केंद्र और महाराष्ट्र में खूब अनियमितताएं हुईं, लेकिन अन्ना ने एक शब्द भी नहीं कहा।’’

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध जताने के लिए अन्ना को दिल्ली में रामलीला और जंतर मंतर जाना चाहिए था। इसका जवाब देते हुए अन्ना ने कहा, ‘‘एक खास नजरिया रखने वाला व्यक्ति दुनिया को उसी तरह से देखता है।’’

(PTI की खबर में हेडलाइन में बदलाव किया गया है)

यह भी पढ़ें: मणिपुर में लागू हो सकता है राष्ट्रपति शासन, सूत्रों के हवाले से खबर
 

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 12 February 2025 at 08:59 IST