अपडेटेड 26 December 2024 at 17:24 IST

AAP-Cong के झगड़े में कूदे संजय निरूपम, बोले- नेशनल की शक्ल में रीजनल बन कर रह गई कांग्रेस, दरबारी चला रहे पार्टी

निरुपम ने कहा है कि आज इंडिया गठबंधन में सबसे कमजोर पार्टी है वह कांग्रेस पार्टी है और जितने इंडिया गठबंधन में पार्टियां है वह अपने-अपने राज्यों में मजबूत हैं।

Follow :  
×

Share


Sanjay Nirupam | Image: X

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच जारी घमासान पर शिवसेना नेता संजय निरूपम का बड़ा बयान सामने आया है। निरुपम ने कहा है कि आज इंडिया गठबंधन में सबसे कमजोर पार्टी है वह कांग्रेस पार्टी है और जितने इंडिया गठबंधन में पार्टियां है वह अपने-अपने राज्यों में मजबूत हैं। कांग्रेस पार्टी में नेशनल पार्टी का एक फुटप्रिंट है तो वह अपने आप को इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने की कोशिश में लगे थे।

शिवसेना नेता ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद जिस तरह से हरियाणा और महाराष्ट्र में कांग्रेस कांग्रेस की बुरी तरह हार हुई इसके बाद इंडिया गठबंधन के जितने भी साथ में पार्टिया हैं वह कांग्रेस के साथ असहज महसूस कर रही हैं, इसीलिए वह लोग कांग्रेस को निकालना चाहते हैं। इसके अलावा ममता बनर्जी और उमर अब्दुल्ला दोनों ने कहा है कि कांग्रेस EVM पर ब्लेम करना बंद करे। कांग्रेस पार्टी एक बहुत कमजोर पार्टी हो गई है इसीलिए कांग्रेस पार्टी को इंडिया गठबंधन से निकलेंगे या तो उनके नेतृत्व को छीन लेंगे।

कांग्रेस अब सिर्फ नेशनल के शक्ल में एक रीजनल पार्टी है- संजय निरूपम

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का जो लोकसभा चुनाव में गठबंधन हुआ था, पंजाब में था लेकिन हरियाणा में नहीं था, यह बड़ा बेमेल शादी है दोनों पार्टियों में, तभी मैं कह रहा था कि लंबा नहीं चलने वाला। आखिरकार विधानसभा चुनाव आते-आते दोनों एक दूसरे खिलाफ तलवार लेकर खड़ी हो गई हैं। अभी तो कांग्रेस पार्टी कोई भी अल्टीमेट देता रहता है। कांग्रेस पार्टी अब सिर्फ नाम की नेशनल पार्टी रह गई है। दो तीन राज्यो में सरकार रहने से कोई नेशनल पार्टी नहीं हो जाता हैं,कांग्रेस अब सिर्फ नेशनल के शक्ल में एक रीजनल पार्टी है।

कांग्रेस में सिर्फ दरबारी दुकान चल रही है- संजय निरूपम

संजय निरूपम ने कहा कि मैं तो पहले ही कह रहा था कि कुछ लोग कांग्रेस पार्टी खत्म कर रहे हैं। ये जो रोग है दिल्ली शुरुआत होता है ऊपर से शुरू होता है नीचे तक कांग्रेस पार्टी का पूरा नेतृत्व बिखरा हुआ है। मैंने बहुत पहले कहा था पांच पावर सेंटर है, सब एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। वहां सिर्फ दरबारी की दुकान चल रही है। पांच दरबारी की दुकान एक दूसरे को निपटने में लगे हुए हैं। वहां से जो रोग शुरू हुआ है वह हर राज्य में हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: AAP ने दिया कांग्रेस को 24 घंटे का अल्टीमेटम, चुनाव से पहले INDI में रार

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 26 December 2024 at 17:24 IST