'कर्मों का फल भुगतना ही पड़ता है...', अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर RG कर पीड़िता की मां की तीखी प्रतिक्रिया, ममता बनर्जी को भी लपेटा

Ratna Debnath on Mamata Banerjee Nephew Attack: आरजी कर रेप पीड़िता की मां और बीजेपी विधायक रत्ना देबनाथ ने अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को उनके कर्मों का फल करार दिया।

 
Follow :
RG Kar Rape Victim's Mother Ratna Debnath on Abhishek Banerjee Attack | Image: ANI

Ratna Debnath on Mamata Banerjee Nephew Attack: आरजी कर रेप और हत्या मामले की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ ने सोनारपुर में ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के सांसद पर हुए हमले को उनके कर्मो का फल बताया।

रत्ना देबनाथ ने मीडिया से बातचीत में अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वालों को धन्यवाद दिया। उनका कहना है कि हर किसी को अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ता है। अगर इस बार टीएमसी फिर से चुनाव जीत जाती तो क्या वो बंगालियों को बंगाली बनकर रहने ही नहीं देते। तृणमूल कांग्रेस के जीतने के बाद राज्य में खून-खराबे होते जिनका कोई अंत नहीं होता।

अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वालों का शुक्रिया- रत्ना

रत्ना देबनाथ ने कहा, 'मैं सोनारपुर के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि उन्होंने अभिषेक बनर्जी की त्वचा और बालों की देखभाल करने (अंडे फेंकते हुए) और उन्हें रेशमी बनाने की पहल की। इस दौरान उन्होंने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को भी लपेटे में लिया। उन्होंने कहा कि दोनों बुआ और भतीजे ने उनसे उनका सबकुछ छीन लिया।'

'नबन्ना की डायमंड क्वीन को सत्ता से नीचे लाने की राहत'

बीजेपी विधायक रत्ना देबनाथ ने अपनी मृतक बेटी को याद कर कहा, 'मुझे नहीं मालूम कि मेरी बेटी की आत्मा को कितनी शांत मिलेगी। मेरी बेटी का कोई भी सपना साकार नहीं हो पाया। लेकिन मुझे इतनी राहत जरूर है कि मैं नबन्ना की डायमंड क्वीन (ममता बनर्जी) को सत्ता से नीचे ला पाई। मैंने जो कहा था कि मैं उनके बाल पकड़कर नीचे लाऊंगी, मैं उस लक्ष्य की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हूं।'

रेप पीड़िता की मां ने ममता बनर्जी पर लगाए आरोप

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता कि अभिषेक बनर्जी क्या कर रहे थे। लेकिन ममता बनर्जी स्वास्थ्य मंत्री थीं; उन्होंने अपराधियों को बचाने और उन्हें पनाह देने की कोशिश की। ममता बनर्जी ने उस समय कहा था कि इस मामले को लेकर उनकी विनीत गोयल से पल-पल बात हुई थी। मेरी बेटी ने कुछ भी गलत नहीं किया था। हमने भी कुछ गलत नहीं किया है। मैं न्याय के रास्ते से उन भ्रष्टाचारों को सामने लाना चाहती हूं, जो अब तक सामने नहीं आए हैं।'

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान के मुंह पर हमलोग तमाचा मारने आए हैं, ऐसा ब्रह्मोस मिसाइल मारेंगे कि अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा', CM योगी ने ऐसा क्यों कहा
 

 

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 2 June 2026 at 07:02 IST