'ये राजा की तरह रहते थे...',अभिषेक बनर्जी से ED की पूछताछ पर रवि किशन का बयान, बोले- ये मोदी सरकार है, लूट मचाने वाला कोई भी बचेगा नहीं

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी से ED की पूछताछ पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, 'कोई जांच एजेंसी ऐसे ही सवाल जवाब नहीं करती। कुछ होगा तभी उन्हें बुलाया गया। अब गलत किया है तो बचेंगे नहीं।'

 
Follow :
TMC MP Abhishek Banerjee | Image: X

पश्चिम बंगाल के कथित शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी से सोमवार को पूछताछ की। ईडी के अधिकारियों ने दिल्ली स्थित सीजीओ परिसर में अभिषेक बनर्जी से 11 घंटे से अधिक समय तक सवाल जवाब किए जिसमें वित्तीय लेन-देन समेत अन्य आरोपियों के बयानों के आधार पर विस्तृत सवाल किए गए। अब इस जांच एजेंसी की पूछताछ पर BJP सांसद रवि किशन की प्रतिक्रिया आई है।

अभिषेक बनर्जी से ईडी अधिकारियों की पूछताछ देर शाम तक चली। वो रात करीब 10.02 बजे सीजीओ परिसर से बाहर निकले। बाहर निकलते समय TMC नेता ने कहा, 'अगर मुझे दोबारा बुलाया गया तो मैं जांच में पूरा सहयोग करने के लिए मौजूद रहूंगा'। हालांकि  उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को दबाने और कमजोर करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

मोदी जी का भारत में दोषी बचेगा नहीं-रवि किशन

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी से ED की पूछताछ पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "कोई जांच एजेंसी ऐसे ही सवाल जवाब नहीं करती। कुछ होगा तभी उन्हें बुलाया गया है। 15 साल में बहुत कुछ हुआ है। इनका राज था। ये एक राजा की तरह रहते थे। ED जांच कर रही है। कोई भी गलत करेगा तो बचेगा नहीं। जनता का पैसा अगर आपने लूटा तो जवाबदेही बनती है। ये पुराना भारत नहीं है। ये नया भारत है, मोदी जी का भारत है। मोदी जी ने इसके रचा है, तैयार किया है। जो भी लूट मचाया है। यहां कोई बचेगा नहीं।"

June 16, 2026

शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी की पूछताछ

बता दें कि कथित शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी की जांच लगातार जारी है। एजेंसी पहले ही कई TMC नेताओं और अधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है। इस मामले में कथित अनियमितताओं और रिश्वतखोरी के आरोप लगे हैं, जिनमें बड़े स्तर पर धन शोधन का भी मामला शामिल है।

अभिषेक बनर्जी इस मामले में मुख्य आरोपी नहीं हैं, लेकिन ईडी उन्हें महत्वपूर्ण गवाह के रूप में देख रही है। पूछताछ के दौरान उनके बयानों को रिकॉर्ड किया गया है। ईडी आगे की जांच में अभिषेक बनर्जी को दोबारा समन भेज सकती है।

यह भी पढ़ें: 'BJP के गुंडों ने अंडे फेंके...',घोष पर हमले को लेकर भड़के कल्याण बनर्जी

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 16 June 2026 at 10:52 IST