जिस कांग्रेस के नेता और नीति की गारंटी नहीं, वो मोदी की गारंटी को चुनौती दे रही है- PM मोदी
PM Modi Rajyasabha Speech: पीएम मोदी ने राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए कांग्रेस पार्टी पर जोरदार प्रहार किया है।
- भारत
- 3 min read
PM Modi Speech: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में अफने भाषण के दौरान कांग्रेस पार्टी के ऊपर जोरदार प्रहार किया है। पीएम मोदी ने कहा कि जिस पार्टी के नेता और नीति की गारंटी नहीं है वो मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रहे हैं।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा, “वो सुनने की ताकत खो चुके हैं। लेकिन जिस कांग्रेस ने सत्ता की लालच में सरेआम लोकतंत्र का गला घोंट दिया था, जिस कांग्रेस ने लोकतांत्रिक तरीके से चुनकर आई सरकारों को रातोंरात भंग कर दिया था, जिस कांग्रेस ने देश की संविधान, लोकतंत्र की मर्यादा को जेल के पीछे बंद कर दिया। जिस कांग्रेस ने अखबारों पर ताले लगाने की कोशिश की, इतना तोड़ा कम नहीं है कि अब उत्तर दक्षिण को तोड़ने के लिए बयान दिए जा रहे हैं। और ये कांग्रेस में भाषण दे रही है। कांग्रेस ने आतंकवाद और अलगाववाद को अपने हित के लिए पनपने दिया। कांग्रेस ने नक्सलवाद को देश के लिए चुनौती बनाकर छोड़ दिया। जिस कांग्रेस ने देश का टुकड़ा दुश्मनों को दे दिया, वो आज हमें सुरक्षा का भाषण दे रही है। ये कांग्रेस आर्थिक नीतियों पर लंबे भाषण सुना रही है। जिस कांग्रेस के अपने नेता की कोई गारंटी नहीं है अपनी नीति की कोई गारंटी नहीं है वो मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रहे हैं।”
मैं प्रार्थना करता हूं कि कांग्रेस 40 बचा ले: पीएम मोदी
हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में 40 सीट भी बचा पाएगी। इसे लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा और कहा, "पश्चिम बंगाल से जो आपको चुनौती मिली है कि कांग्रेस 40 पार नहीं कर पाएगी। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप 40 बचा पाएं। लोकतंत्र में आपका कहने का अधिकार है और हमारी सुनने की जिम्मेदारी है। जो भई बातें हुई है उसे देश के सामने मुझे रखनी चाहिए। पार्टी सोच से भी आउटडेटेड हो गई है। इसके साथ ही कामकाज भी उनका आउट सोर्स हो गया। इतने सालों तक राज करने वाले इतने बड़े दल की ऐसी गिरावट। हमारी खुशी नहीं हो रही है। हमारी आफके प्रति संवेदनाएं है। लेकिन डॉक्टर क्या करेगा जब पेसेंट खुद...।"
पीएम की आवाज का गला घोटने का प्रयास किया गया- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि पुराने सदन में जब हम बैठते थे तो देश के पीएम की आवाज का गला घोटने का खूब प्रयास किया गया। हम एक-एक बात धैर्य के साथ सुनते रहे। आज भी आप ना सुनने की तैयारी के साथ आए हैं लेकिन आप मेरी आवाज को दबा नहीं सकते। देश की जनता इस आवाज को ताकत दी है। मैं इस बार पूरी तैयारी के साथ आया हूं। मैंने सोचा था कि आप जैसे व्यक्ति सदन में आए हैं तो मर्यादाओं का पालन करेंगे। लेकिन डेढ़ पौने दो घंटे तक क्या जुल्म किया था आपने मेरे ऊपर, फिर भी मैंने अपने शब्दों की मर्यादा तोड़ी नहीं।
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 7 February 2024 at 14:48 IST