अपडेटेड 20 December 2024 at 19:26 IST
'राहुल गांधी नौटंकी मास्टर और अराजकता के प्रतीक बन गए हैं', संसद धक्का-मुक्की कांड पर भड़के गिरिराज
संसद भवन परिसर में हुई धक्का मुक्की में घायल दो बीजेपी सांसदों के घायल होने के मामले में गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।
संसद भवन परिसर में हुई धक्का मुक्की में घायल दो बीजेपी सांसदों के घायल होने के मामले में गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को ईमानदारी से लोगों से बात करनी चाहिए। सत्य कहने की ताकत होनी चाहिए। जो लोग नौटंकी जानते हैं, वो ही नौटंकी कर सकते हैं।
गिरिराज सिंह ने कहा कि गरीब प्रताप सारंगी झोपड़ी में रहते थे, साइकिल पर चलते थे, सांसद बने हैं, उनका मजाक बना रहे हैं।देश के इतिहास में राहुल गांधी नौटंकी मास्टर और अराजकता के प्रतीक बन गए हैं।
राहुल गांधी की अराजकता में पूरा सत्र जल गया- गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद के अंदर धक्का-धुक्की देने का काम हुआ, संसद के अंदर लोग धरना प्रदर्शन करते थे, कोई दूसरे दल के लोग उसके बीच में नहीं गए, बगल से रास्ता था, लेकिन जानबूझकर प्रताप सारंगी को गिराया। नौटंकी और अराजकता को फैलाने का काम राहुल गांधी ने किया है। मल्लिकार्जुन खरगे इस उम्र में सत्य नहीं बोल पा रहे हैं। ये पूरा सत्र राहुल गांधी की अराजकता में जल गया।
राहुल गांधी पर FIR दर्ज
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी सांसदों के धक्कामुक्की के आरोप में FIR दर्ज की गई है। ये एफआईआर भारतीय जनता पार्टी की शिकायत पर दर्ज की गई है। दोपहर में बीजेपी नेताओं ने संसद मार्ग थाने में राहुल गांधी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत के आधार पर ये FIR दर्ज की हुई है।
बीजेपी सांसदों के घायल होने के मामले में दिल्ली पुलिस ने भाजपा की शिकायत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने केवल बीएनएस की धारा 109 (हत्या का प्रयास) हटाई है। बाकी सभी धाराएं वही हैं जो शिकायत में दी गई हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें 109 (हत्या का प्रयास), 115 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना), 117, 125, 131 और 351 शामिल हैं। इनमें से 109 को हटाया गया है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 20 December 2024 at 19:24 IST