'राघव चड्ढा के पास केजरीवाल के राज और माल...', पूर्व AAP नेता नवीन जयहिंद का बड़ा आरोप, किए कई सनसनीखेज दावे

नवीन जयहिंद ने कहा कि केजरीवाल और राघव के बीच दो साल से झगड़ा चल रहा है। राघव चड्ढा के पास केजरीवाल के राज और माल है, जिसे लेकर सारा मामला चल रहा है।

Follow :  
×

Share


Naveen Jaihind on Raghav Chadha | Image: x

Naveen Jaihind on Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा इन दिनों राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाए जाने के बाद से सुर्खियों में हैं। यह विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच, हरियाणा AAP के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने अब फिर बड़ा दावा किया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।

नवीन जयहिंद ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा के बीच का यह मामला अभी का नहीं, बल्कि दो साल पहले का है। राघव चड्ढा के पास केजरीवाल के राज और माल है, जिसे लेकर सारा मामला चल रहा है।

पूरा मामला दो साल पुराना- नवीन

पार्टी के हरियाणा इकाई के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि केजरीवाल और राघव के बीच दो साल से झगड़ा चल रहा है। मैंने कल बताया था कि केजरीवाल ने अपने शीशमहल में राघव चड्ढा को मुर्गा बनाकर पिटवाया था। मुझे लगा था कि वो कुछ बोलेंगे, लेकिन उन्होंने दो दिनों में दो वीडियो जारी किए जिसमें वह कहते हैं कि मैं घायल हूं, इसलिए घातक हूं। इसमें उनका इशारा केजरीवाल की तरफ है। वो केजरीवाल को ’कातिया' बता रहे हैं। वह तो सनी देओल बने घूम रहे हैं। लेकिन कहने से थोड़ी बन जाएंगे।

राघव चड्ढा को नग्न करके पीटा गया- नवीन

नवीन ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि चंडीगढ़ में एक गुप्त कोठी है, जहां उन्हें (राघव चड्ढा) नग्न करके पीटा गया था। यह बात में खामखा नहीं कह रहा हूं। वह कहते हैं कि राघव चड्ढा को पंजाब का शेडो सीएम बनाकर भेजा था। उन्हें पंजाब से पैसा एकत्रित करने के लिए लगाया गया था। यह पैसा सिंगापुर पहुंचना था, लेकिन इंग्लैंड पहुंचा दिया, जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। राघव के पास केजरीवाल के राज और माल है, जिसको लेकर सारा मामला चल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि जब पंजाब से उगाही की जा रही थी। तब राघव चड्ढा के साथ कौन सी रिश्तेदारी बनाई या निभाई जा रही थी। असली बात कोई बता ही नहीं रहा है। राघव चड्ढा बताते क्यों नहीं हो? जो असली मामला है उसका खुलासा करें। पंजाब और दिल्ली की जनता को लूटा गया है।

सनी देओल बने क्यों घूम रहे?

नवीन जयहिंद ने सवाल किया कि दिल्ली जलबोर्ड में नाम आया था, उसका माल कहां है? शराब घोटाले में नाम आया था, अब उस घोटाले में नाम कहां है? पूरा का पूरा झगड़ा माल को लेकर है। इतनी बुरी तरह से पिटने के बाद अब शेर और शायरी चल रही है कि सैलाब आएगा। घायल हूं इसलिए घातक हूं। इससे बेहतर तो वह महिला सांसद हैं, जिसने पिटने के बाद कम से कम बता दिया। लेकिन यह तो इतनी भी हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। मैं को इन्हें 'बेचारा' ही कहूंगा। अब आम आदमी पार्टी राघव चड्ढा को उपनेता के पद से हटाने के जो भी आरोप लगा रही है, वो देश को गुमराह करने के लिए लगा रही है।

हालांकि, राघव चड्ढा घायल हूं, इसलिए घातक हूं बोल रहे हैं। आप सनी देओल बने क्यों घूम रहे हैं? असली सच जगजाहिर करें, अगर आपको सनी देओल बनना है। गुप्त कोठी में जो हुआ उसके बारे में बताएं। यह वही चार लोग थे, जिनके सामने इन्हें शीशमहल में मुर्गा बनाकर पीटा गया था। इनकी दो बार पिटाई हुई। पूरा का पूरा मामला सिर्फ माल (लेनदेन) का है। 

राघव चड्ढा ने क्या कहा था?

बता दें कि राघव चड्ढा ने शनिवार यानी 4 अप्रैल को एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ स्क्रिप्टेड और कोऑर्डिनेटेड कैंपेन चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी के लगाए सभी आरोपों को सरासर झूठ बताया। उन्होंने आखिर में कहा कि जो लोग मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे हैं, उस हर झूठ को बेनकाब किया जाएगा और हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। क्योंकि मैं घायल हूं, इसलिए घातक हूं।

यह भी पढ़ें: 'शीशमहल में मुर्गा बनाकर पीटा गया, क्यों नहीं बता रहे?' राघव चड्डा मामले में कूदे हरियाणा AAP के पूर्व अध्यक्ष, लगाए कई गंभीर आरोप
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 5 April 2026 at 07:39 IST