Raghav Chadha: राज्यसभा के उपनेता पद से केजरीवाल ने हटाया तो राघव चड्ढा का छलका दर्द... बिना जुबान खोले AAP की उधेड़ दी बखिया, VIDEO
Raghav Chadha Video: अरविंद केजरीवाल ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता के पद से हटा दिया है। इतने बड़ा फैसला सुनने के बावजूद राघव चड्ढा ने कोई बयान नहीं दिया, लेकिन उन्होंने संसद के काम का एक वीडियो जरूर पोस्ट कर दिया है। वीडियो देख ऐसा लग रहा है मानों राघव कोई इमोशनल मैसेज दे रहे हो। राघव चड्ढा ने कौन सा वीडियो शेयर किया। देखें
Raghav Chadha Reaction Video: राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा उपनेता के पद से हटा दिया है। इतना ही नहीं पार्टी ने साफ तौर पर कहा है कि राघव चड्ढा को सदन में सवाल पूछने के लिए समय ना दिया जाए। उनकी जगह अशोक मित्तल को सौंपी गई है। पार्टी की तरफ से इतना बड़ा कदम उठाने के बाद राघव चड्ढा का पहला रिएक्शन सामने आया।
राघव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो राज्यसभा में मिडिल क्लास लोगों के कई मुद्दे उठाते दिख रहे हैं। जारी वीडियो में राघव ने गिग वर्कर्स, किसान, युवा और आम लोगों से जड़े जरूरी सवाल रखें।
राघव चड्ढा ने क्या-क्या मुद्दे उठाए ?
राघव चड्ढा ने पोस्ट शेयर कर कुछ लिखा नहीं बस एक वीडियो शेयर की, ऐसा लग रहा है कि इस वीडियो के माध्यम से वो कोई संदेश देना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने कुछ लिखा नहीं, सिर्फ वीडियो जारी किया। वीडियो को लेकर बात की जाए तो इसमें कई बड़े मुद्दे राघव उठाते दिखाई दे रहे हैं। इनमें डेटा और डिजिटल अधिकार, बैंक चार्जेस, मोबाइल प्लान, टैक्स बोझ, एयरलाइंस-एयरपोर्ट की समस्याएं, टोल प्लाजा, फूड में मिलावट, पेपर लीक, पेटरनिटी लीव को कानूनी हक देने की मांग और स्वास्थ्य अधिकार जैसे मुद्दे हैं,
आम आदमी पार्टी ने राघव को क्यों हटाया?
पार्टी सूत्रों की मुताबिक ये एक आंतरिक बदलाव बताया जा रहा है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि राघव चड्ढा हाल के महीनों में पार्टी की कई बड़ी घटनाओं पर चुप रहे। दिल्ली शराब घोटाले में नेताओं के जेल से बाहर आने पर भी उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। साथ ही सोशल मीडिया पर भी उन्होंने पार्टी का नाम और सिंबल बहुत कम इस्तेमाल किया। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वे अपनी अलग ब्रांडिंग पर ज्यादा फोकस कर रहे थे। जब AAP नेता संजय सिंह से पार्टी में सब ठीक है या नहीं, इसको लेकर सवाल पूछा गया तो, वो जवाब देने से बचते नजर आए।
राघव का इमोशनल मैसेज
खैर राघव के वीडियो पर फोकस किया जाए तो वीडियो के आखिर में राघव संसद से निकलते दिखते हैं। ऐसा लगता है जैसे वे अपना संसदीय काम का रिपोर्ट कार्ड दिखा रहे हों और पार्टी को यह मैसेज दे रहे हों कि इतने मुद्दे उठाने के बावजूद उन्हें क्यों हटाया गया। हालांकि अभी तक राघव चड्ढा ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है। पार्टी की तरफ से भी साफ वजह नहीं बताई गई है। राघव को राज्यसभा उपनेता के पद से हटाना AAP के अंदर क्या चल रहा है, इस पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 2 April 2026 at 20:45 IST