Raghav Chadha: 'हर झूठ को बेनकाब करेंगे... क्योंकि मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं', राघव चड्ढा ने AAP पर किया प्रहार; हर सवाल का दिया जवाब, VIDEO

राघव चड्ढा ने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है, जिसमें वो कहते हैं कि AAP ने उनपर तीन बड़े आरोप लगाए हैं। जिसका वो जवाब देना चाहते हैं। क्योंकि ये आरोप झूठे हैं और बार बार दोहराए जाने पर लोग इन्हें सच मान लेंगे, इसलिए मेरा बोलना जरूरी है। पढ़ें राघव ने किन आरोपों के जवाब दिए। जानें पूरा मामला

Follow :  
×

Share


राघव चड्ढा ने डिप्टी लीडर पद हटने पर पहला वीडियो जारी किया | Image: x

Raghav Chadha Video: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद उन्होंने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। उन्होंने साफ तौर पर अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों का सच सामने रखा। राघव ने AAP के तीन आरोपों को जवाब देते हुए कहा कि 'मैंने पहले तो सोचा कि इस बारे में चुप रहूं लेकिन ये झूठे आरोप हैं और बार-बार दोहराए जाने से लोग इन्हें सच मानने लगते हैं।'

AAP के आरोप और राघव चड्ढा के जवाब

आम आदमी पार्टी ने पहला आरोप लगाया है कि, संसद से वॉकआउट नहीं करता था। 
राघव चड्ढा ने इसे ‘सफेद झूठ’ बताया।

दूसरा आरोप- मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर साइन नहीं किया।
राघव चड्ढा ने साफ कहा कि पार्टी ने कभी उनसे इस बारे में कुछ पूछा ही नहीं।  

तीसरा आरोप- राघव चड्ढा डर गए हैं।
इस पर चड्ढा का जवाब था कि- ‘मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं।’

‘एक झूठ को अगर सौ बार बोला जाए तो लोग सच मान लेते हैं’

राघव चड्ढा ने साफ कहा कि वो हमेशा टैक्स, सरकारी स्कूलों की दिक्कतों और मेंस्ट्रुअल हाइजीन जैसी समस्याओं पर संसद में आवाज उठाने के लिए चुने गए थे। राघव कहते हैं कि 'मैं आम आदमी के मुद्दों पर सवाल पूछने गया था, ना कि चुप रहने। वीडियो की शुरुआत में ही राघव ने कहा, 'एक झूठ को अगर सौ बार बोला जाए तो लोग उसे सच मान लेते हैं। इसलिए उनका बोलना जरूरी है' उन्होंने यह भी याद दिलाया कि संसद में उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों का सीधा असर जनता पर पड़ता है।

आम आदमी पार्टी के भीतर कलेश

देखा जाए तो यह वीडियो AAP के अंदरूनी बदलाव के ठीक बाद आया है। दरअसल आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है और उनकी जगह अशोक मित्तल को ये जिम्मेदारी सौंप दी है। राघव चड्ढा ने इस बदलाव पर सीधे आम आदमी पार्टी पर हमला बोल दिया है। वो लगातार अपने संसदीय योगदान को हाइलाइट कर कई सवाल खड़े कर रह हैं।

राघव चड्ढा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

राजनीतिक गलियारों में राघव चड्ढा को लेकर काफी चर्चा छिड़ी हुई है। इसी बीच राघव का ये नया वीडियो उनका पहला रिएक्शन है। इससे पहले उन्होंने कहा कि वे खामोश कर दिए गए हैं, लेकिन हारे नहीं हैं। ये सब आम आदमी पार्टी के भीतर चल रही घटनाओं में नया डेवलपमेंट है। फिलहाल आम आदमी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन राघव चड्ढा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।   

यह भी पढ़ें: शराबकांड से हुई मौतों पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा,मंत्री ने दिया ये जवाब

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 4 April 2026 at 14:50 IST