परिणीति चोपड़ा से नहीं होनी थी शादी... राघव चड्ढा को लेकर ये क्या बोल गए हरियाणा पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद? AAP पर लगाए कई आरोप

राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी से नाता तोड़ने के बाद उनकी शादी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि झगड़े की शुरुआत ही दोनों की सगाई से हुई थी।

Follow :  
×

Share


Naveen Jaihind on Raghav Chadha | Image: x

Naveen Jaihind: आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट के आग की आंच अब राघव चड्ढा की निजी जिंदगी तक पहुंच गई है। हरियाणा में 'आप' के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे नवीन जयहिंद ने बड़ा दावा करते हुए राघव की शादी को इस विवाद की जड़ बताया।

नवीन जयहिंद ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जिस शादी का श्रेय आम आदमी पार्टी ले रही है, वह सच अधूरा है। राघव चड्ढा को पद इसलिए दिया गया ताकि उनकी शादी करवाई जा सके।

पूर्व नेता नवीन जयहिंद का बड़ा आरोप

जयहिंद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर वीडियो जारी कर कहा, 'आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है कि राघव चड्ढा की शादी इसलिए हुई है क्योंकि उन्हें विधायक, सांसद और पंजाब का सुपर सीएम बनाया गया। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि उनकी शादी करवानी थी, इसलिए उन्हें एमएलए बनाया गया, एमपी बनाया गया और फिर सुपर सीएम बनाया गया पंजाब का।'

‘शादी परिणीति चोपड़ा से नहीं होनी थी’

उन्होंने आगे बताया कि पार्टी के अंदर राघव चड्ढा की शादी को लेकर शुरू से ही मतभेद थे। वह करते है ‘शादी गलत जगह हुई। शादी परिणीति चोपड़ा से नहीं होनी थी। शादी में इतना ही अंतर आया। मैं सौरभ भारद्वाज से पूछना चाहता हूं कि आप यह क्यों नहीं बता रहे कि जब राघव चड्ढा की परिणीति चोपड़ा के साथ सगाई हुई थी, तभी से झगड़ा शुरू हो गया था। सगाई होने के बावजूद उन्हें सगाई और शादी तोड़ने को कहा गया। शादी के बाद भी उन्हें तलाक लेने का ऑफर दिया गया था। आप वही सौरभ भारद्वाज हैं जो राघव चड्ढा की तौलिया उठाए फिरते और चादर बिछाने के लिए तैयार रहते थे, भूल गए क्या उस बात को? मैं सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि यह इतना राजदार-मालदार क्यों था वह आप सभी को पता चल गया होगा।’

जयहिंद ने दोनों नेताओं (राघव चड्ढा, सौरभ भारद्वाज) को खुलकर सामने आने को कहा। वह कहते हैं, 'राघव चड्ढा की एक वीडियो आई है जिसमें वह पार्टी छोड़ने के कई कारण बता रहे हैं। अब तो सच बता दें, अब क्यों डर रहे है? अब तो पोल खोल दें। अब पूरी सच्चाई सामने लाएं कि क्या-क्या हुआ है, क्यों हुआ है। आपको सारे कांड पता है। मेरा पूर्व मंत्री सौरभ से आग्रह है कि वह पूरा सच बता दें। शादी सिर्फ इसलिए नहीं हुई थी, क्योंकि यह तो तलाक कराने में माहिर है, शादी करवाने में नहीं।' हालांकि, जयहिंद ने यह साफ नहीं किया कि आखिर परिणीति चोपड़ा से शादी को लेकर विवाद क्यों था।

सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा था?

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि राघव चड्ढा की परिणीति से शादी ही इसलिए हो पाई क्योंकि वह आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद है। उन्होंने कहा कि अगर वह राज्यसभा सांसद नहीं होते तो उन्हें कोई नहीं पूछता। बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे। 

यह भी पढ़ें: 'एक बार हमबिस्तर हो जाओ, उपाध्यक्ष बना दूंगा', महिला नेता का BJP जिलाध्यक्ष पर सनसनीखेज आरोप, बचाव में क्या बोले मोहनलाल कुशवाहा?
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 28 April 2026 at 12:55 IST