पश्चिम बंगाल: 'TMC दफ्तर' से ₹1.2 करोड़ बरामद, पुलिस कार्रवाई को पार्टी ने बताया 'मनगढ़ंत साजिश'

पश्चिम बंगाल पुलिस ने दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर "तृणमूल कांग्रेस कार्यालय" से कथित तौर पर 1.2 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। हालांकि, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने इसे 'मनगढ़ंत साजिश' करार दिया है।

 
Follow :
'TMC दफ्तर से ₹1.2 करोड़ बरामद' | Image: ANI

पश्चिम बंगाल पुलिस ने दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर इलाके के सरिशा में स्थित "तृणमूल कांग्रेस कार्यालय" से कथित तौर पर 1.2 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। इस मामले का खुलासा डायमंड हार्बर पुलिस जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोनल) अभिषेक मजूमदार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि पुलिस इस पैसे के स्रोत और लेन-देन के रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

इस बीच बरामदगी पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि यह पैसा टीएमसी के 'भतीजे' (अभिषेक बनर्जी) का है। वहीं, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर एक ऐसी जगह पर "फर्जी और मनगढ़ंत सबूत" रखे हैं, जहां छह महीने पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर तोड़फोड़ की थी।

1.2 करोड़ रुपये बरामदगी, पुलिस ने क्या कहा?

"तृणमूल कांग्रेस कार्यालय" से कथित तौर पर 1.02 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामदगी के बाद इस मामले का खुलासा डायमंड हार्बर पुलिस जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोनल) अभिषेक मजूमदार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया और कहा कि हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह नकदी किसकी है और इसे पार्टी कार्यालय में किस मकसद से रखा गया था। पुलिस पैसे के स्रोत और लेन-देन के रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

November 4, 2026

TMC के 'भतीजे' का पैसे-CM सुवेंदु

इस बरामदगी पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि यह पैसा टीएमसी के 'भतीजे' (अभिषेक बनर्जी) का है। सीएम सुवेंदु ने एक्स पर कहा ""यह 'भतीजे' का पैसा है। यह तो बस एक छोटी सी रकम है। नई सरकार बने 6 महीने हो चुके हैं। हो सकता है कि यह पैसा उनकी लिस्ट में न हो, क्योंकि उनके लिए यह बहुत छोटी रकम है। यह तो उतनी भी नहीं है, जितना 'भतीजा' एक घंटे में कमा लेता है। 'भतीजे' के गुर्गे तो एक दिन में इतना कमा लेते हैं। कार्रवाई जरूर होगी। कानून है। पश्चिम बंगाल पुलिस बहुत सक्षम है और अपना काम कर रही है।"

November 4, 2026

'फर्जी और मनगढ़ंत साजिश'- अभिषेक बनर्जी

इस बीच TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने एक्स पर बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा "छह महीने पहले BJP के गुंडों ने जिस प्रॉपर्टी में तोड़फोड़ की थी, वहां जानबूझकर नकली और मनगढ़ंत सबूत लगाना, जो बाद में पुलिस जांच के दायरे में क्राइम की जगह बन गई, न्याय को दबाने, जांच में हेरफेर करने और कानून का गलत इस्तेमाल करने की एक खुली कोशिश है।"

November 4, 2026

ये भी पढ़ें: बढ़ी सैलरी, सीनियरिटी बेनिफिट्स और 6 साल पूरा होने पर रेगुलर सैनिक वाला ऑफर... 2 साल के एक्सटेंशन पीरियड में अग्निवीरों को क्या-क्या मिलेगा?

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 5 November 2026 at 07:00 IST