'बीच में टोका-टोकी नहीं...', राज्यसभा में वक्फ बिल पर चर्चा के बीच क्या हुआ, जब अमित शाह को खुद संभालना पड़ा माहौल?

जब राज्यसभा में राधा मोहन सिंह और सैयद नसीर हुसैन के बीच टीका-टिप्पणी बढ़ रही है और दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं तेज हो गई थी। उसके बाद गृह मंत्री खड़े हुए।

Follow :  
×

Share


राधा मोहन दास अग्रवाल, सैयद नसीर हुसैन और अमित शाह | Image: Sansad TV

Rajya Sabha: राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर बीजेपी और कांग्रेस के सांसदों में तीखी नोंकझोंक हुई। मामला इतना गरमाया कि गृह मंत्री अमित शाह को राज्यसभा में खुद मोर्चा संभालना पड़ा और माहौल के शांत कराया। लोकसभा से पारित वक्फ बिल गुरुवार को राज्यसभा में पेश हुआ था। केंद्रीय मंत्री मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन के पटल पर इस बिल को रखा था। इसी पर बहस करते हुए बीजेपी के राधा मोहन दास अग्रवाल और कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन आपस में उलझ गए थे।

जब राज्यसभा में राधा मोहन सिंह और सैयद नसीर हुसैन के बीच टीका-टिप्पणी बढ़ रही है और दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं तेज हो गई थी। उसके बाद गृह मंत्री खड़े हुए। अमित शाह ने चेयर की तरफ संबोधित करते हुए कहा कि ये इस तरह बीच में टोका-टोकी नहीं होनी चाहिए। दो दोनों पक्षों के लिए होना चाहिए। उसके बाद राज्यसभा में चेयर पर बैठे डिप्टी चेयरमैन हरिवंश ने दोनों सांसदों को शांत कराया और वक्फ बिल पर चर्चा को आगे बढ़ाया।

कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने क्या कहा?

वक्फ बिल का विरोध करते हुए सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि ये विधेयक पूरी तरह से झूठ पर आधारित है और पिछले 6 महीनों में गलत सूचना अभियान चलाया गया है। बीजेपी की फर्जी फैक्ट्री गलत सूचना फैलाने में लगी हुई है। नसीर हुसैन ने कहा कि 1995 में आपने (बीजेपी) इस बिल का क्यों समर्थन किया? 2013 में जब संशोधन आए तब भी पास हुआ। अपनी बात रखते समय बीजेपी ने दोनों सदनों में बिल का समर्थन किया था। कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर ये ड्रैकोनियन कानून था तो आपने क्यों ये बिल पारित करने दिया। 2014 में आप आये आपको क्यों 10 साल याद नहीं आया।

सैयद नसीर हुसैन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि किरेन रिजिजू ने JPC की बात। बहुत नेताओं ने JPC की बात की। पिछले 4 महीनों में वो एक नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वे अफवाहें फैला रहे हैं। आप पिछले 10 सालों से सत्ता में हैं, मुसलमानों को सशक्त बनाने के लिए क्या किया? ये संसद और देश को गुमराह कर रहे हैं। बीजेपी देश में ध्रुवीकरण कर रही है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि आप धर्म के आधार पर कानून ला रहे हैं। आप धर्म के आधार पर सिटिननशिप छीन नहीं रहे, लेकिन रोक रहे हैं। आज अगर हमारे देश में खोदना शुरू कर देंगे  तो पता नहीं किसके नीचे क्या मिलेगा।

राधा मोहन दास अग्रवाल ने दिया जवाब

कांग्रेस सांसद के आरोपों पर राधा मोहन दास अग्रवाल जवाब देने के लिए खड़े हुए। बीजेपी सांसद ने पहले फिराक जलालपुरी की शायरी की बात की और कहा कि मैं बताउंगा की कारवां कहां लूटा है। मेरा भाषण पूरा होने दीजिए, मैं उसके बाद एक्सपोज करूंगा। इसके बाद नसीर हुसैन और राधा मोहन दास अग्रवाल के बीच तीखी नोंकझोंक शुरू हो गई।

बीजेपी सांसद ने नसीर हुसैन को जवाब देते हुए कहा कि जब ये कर्नाटक से राज्यसभा के सांसद चुने गए, मैं कर्नाटक में था। कर्नाटक विधानसभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो उन्हें पकड़कर जेल भेज दिया गया। राधा मोहन की इतनी बात सुनने के बाद कांग्रेस के सांसद और भी तिलमिलागए, लेकिन बीजेपी सांसद ने जोरदार तरीके से सामना किया और कहा कि ये लोग बोल नहीं सकते हैं। सदन में तख्त लहजे में बीजेपी सांसद ने कांग्रेसियों को बैठने के लिए कहा और उसके बाद अपनी बात को आगे बढ़ाया।

यह भी पढ़ें: 'ये बता कारवां कहां लूटा है.', जब बीजेपी सांसद का राज्यसभा में फूटा गुस्सा

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 3 April 2025 at 16:28 IST