अपडेटेड 20 February 2024 at 20:58 IST
राज्यसभा चुनाव को लेकर पल्लवी पटेल ने सपा से मोड़ लिया मुंह, फिर डिंपल ने क्यों कहा-'वो मेरी बहन...'
पल्लवी पटेल के राज्यसभा चुनावों में सपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट न करने के ऐलान के बाद डिंपल यादव का बड़ा बयान सामने आया है।
Dimple Yadav on Pallavi Patel : उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के चुनाव होने वाले हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा और नतीजे उसी दिन घोषित किए जाएंगे। समाजवादी पार्टी की तरफ से जया बच्चन और आलोक रंजन को प्रत्याशी बनाए जाने से पल्लवी पटेल नाराज हैं और उन्होंने कह दिया है कि वो वोट नहीं करेंगी।
पल्लवी पटेल के राज्यसभा चुनावों में सपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट न करने के ऐलान के बाद डिंपल यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, पल्लवी पटेल मेरी बहन जैसी हैं। मेरे दिल में उनके लिए बहुत सम्मान है। वो समाजवादी पार्टी के सिंबल से लड़ी थीं और जीती थीं। हम चाहते थे कि उनकी माता जी लड़ें और जीतें और सदन पहुंचे, लेकिन वह अपनी पार्टी के सिंबल से लड़ें। पल्लवी पटेल समाजवादी पार्टी के सिंबल से लड़ी और सदन तक पहुंची और मुझे खुशी है अगर आगे भी ऐसी कोई बात होगी तो, उनका पूरा समर्थन करेंगे।
एक तरफ सपा से विधायक पल्लवी पटेल ने भी राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी को आंखें दिखाईं तो समाजवादी पार्टी के नेता ओर मुख्य सचेतक मनोज पांडे ने भी उन्हें जवाब दे दिया है।
जिसे सपा में रहना है वो पक्ष में वोट करेगा: मनोज पांडे
राज्यसभा चुनावों में क्रॉस वोटिंग की संभावनाओं के बीच विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडे ने पल्लवी पटेल पर बयान दिया है और कहा कि जिसे सपा में रहना है वो पक्ष में वोट करेगा। मनोज पांडे ने कहा कि सपा में कोई फूट नहीं है। सब अखिलेश के साथ के साथ हैं। सपा में जिसको रहना होगा वो सपोर्ट करेंगा। सपा की संख्या बल के अनुसार हम जीतेंगे, इसमें कोई संदेह नहीं है।
तीनों उम्मीदवार जीतेंगे- मनोज पांडे
उन्होंने कहा कि सपा के पास तीन राज्यसभा सदस्य भेजने की पूरी संख्या है। तीनों उम्मीदवार जीतेंगे, निर्वाचित होंगे। जो हमारा संख्या बल है, वही हमारा गणित है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 20 February 2024 at 20:58 IST