अपडेटेड 11 December 2024 at 12:04 IST

Parliament: हाथों में तिरंगा और गुलाब का फूल... संसद भवन परिसर में विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन

कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कुछ अन्य दलों के सांसद संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के निकट एकत्र हुए थे और उनके हाथ में तिरंगा और गुलाब का फूल था।

Follow :  
×

Share


संसद भवन परिसर में प्रदर्शन | Image: X- ANI

Protest in Parliament: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के कई घटक दलों के सांसदों ने अदाणी समूह से जुड़े मुद्दे पर बुधवार को संसद परिसर में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया और सत्तापक्ष के सदस्यों को तिरंगा एवं गुलाब का फूल भेंट किया।

कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कुछ अन्य दलों के सांसद संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के निकट एकत्र हुए थे और उनके हाथ में तिरंगा और गुलाब का फूल था।  

प्रियंका गांधी भी प्रदर्शन में शामिल हुईं

उन्होंने मकर द्वार से संसद भवन में प्रवेश करने वाले भाजपा और सहयोगी दलों के सांसदों को तिरंगा और गुलाब का फूल भेंट किया तथा कहा कि ‘देश मत बिकने दें।’’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं।

बैग लेकर संसद पहुंचे थे सांसद

विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को नीले रंग के झोले के साथ विरोध प्रदर्शन किया था। रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों में अदाणी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी और कंपनी के अन्य अधिकारियों पर अमेरिकी अभियोजकों द्वारा अभियोग लगाए जाने के बाद कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल संयुक्त संसदीय समिति से आरोपों की जांच कराए जाने की मांग कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने हाल ही में इस मामले को लेकर उद्योगपति गौतम अदाणी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। अदाणी समूह ने सभी आरोपों को आधारहीन बताया है।

यह भी पढ़ें: कोरोना के बाद हो रही अचानक मौतों की वजह वैक्सीन नहीं...संसद में सरकार ने बता दिया सडेन डेथ का कारण

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 11 December 2024 at 12:04 IST