'गोली चलाने का आदेश मौके पर मौजूद जिलाधिकारी देते हैं, राहुल कोई शेर हैं कि बाघ हैं, वो सिर्फ...', संसद की कार्यवाही में बाधा पर बरसे ओपी राजभर

गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी के आरोपों पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार करते हुए कहा कि गोली चलाने का आदेश मौके पर मौजूद जिलाधिकारी को भी होता है।

 
Follow :
UP Minister Om Prakash Rajbhar | Image: Facebook

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद में लगातार दिल्ली में छात्रों में हुए लाठीचार्ज और पैलेट गन चलाने का मुद्दा उठा रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल पूछा कि दिल्ली में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर क्या आपने गोली चलवाई? पूरा विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर सदन तक बवाल काट रहा है। सदन की कार्यवाही हर दिन हंगामे की भेंट चढ़ रही है। अब राहुल गांधी के इन आरोपों पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का आरोप है कि गृह मंत्री अमित शाह के आदेश पर ही दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर पैलेट गन चलाया। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया है कि वो सदन में अमित शाह से जवाब मांग रहे हैं, मगर उनके सवालों के डर से अमित शाह संसद में आकर हमारे सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। राहुल के आरोपों पर योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने करारा पलटवार किया है।

राहुल पर जमकर बरसे ओपी राजभर

गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी के आरोपों पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं, वहां जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई होती है। त्वरित फैसला लेने का अधिकार जिलाधिकारी के पास होता है। गोली चलाने का आदेश जिलाधिकारी का अंतिम निर्णय होता है।"

August 11, 2026

राहुल कोई बाघ या शेर नहीं है-ओपी राजभर 

वहीं, ओपी राजभर ने आगे कहा, जहां तक वो सदन की बात कर रहे हैं, तो सदन मुद्दे पर चर्चा के लिए बना है या फिर केवल धरना प्रदर्शन के लिए। संसद के अंदर देश के विकास की चर्चा नहीं होगी तो केवल हंगामा होगा। अमित शाह संसद सिर्फ राहुल गांधी की बात सुनने आएंगे या मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मॉनसून सत्र की कार्यवाही में अभी दो दिन शेष है। अमित शाह उनको जवाब देंगे और राहुल कोई शेर हैं या बाघ हैं कि वो खा जाएंगें। उनके डर से अमित शाह संसद नहीं आएंगे। राहुल की बात में कोई दम नहीं है।

राहुल गांधी ने शाह पर लगाए गंभीर आरोप

इंदिरा भवन में प्रेस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था,"अमित शाह में संसद में आने और हमारे सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं है। पिछले 15 दिनों में उन्होंने यही दिखाया है। न तो नरेंद्र मोदी और न ही अमित शाह में हिम्मत है... किसी को भी उनकी राय में दिलचस्पी नहीं है; हम सिर्फ यह जानना चाहते हैं कि गोलीबारी का आदेश किसने दिया, और अगर उन्होंने गोली चलाने का आदेश नहीं दिया, तो गृह मंत्रालय में किसने आदेश दिया? हम समझना चाहते हैं: क्या इसमें दोषी या अक्षमता है?"

August 10, 2026

यह भी पढ़ें:  संसद परिसर में NDA सांसदों ने निकाला मार्च, निशाने पर राहुल गांधी

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 11 August 2026 at 14:44 IST