'महिलाओं की सबसे बड़ी दुश्मन सपा और कांग्रेस है', अखिलेश के स्त्री समृद्धि सम्मान योजना के ऐलान पर ओपी राजभर का तंज, कहा- ना नौ मन तेल होगा...

अखिलेश यादव के महिलाओं को भत्ता के वादे पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अगर इतने अच्छे विचार थे तो संसद में महिला आरक्षण बिल का समर्थन क्यों नहीं किया?

 
Follow :
OP Rajbhar & Akhilesh Yadav | Image: ANI

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने कमर कस ली है। जनता के लिए वादों का पिटारा भी खुलने लगा है। सीएम योगी ने मातृशक्ति योजना के तहत 60 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए आजीवन बस में मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। इस ऐलान के ठीक एक दिन बाद अखिलेश यादव ने स्त्री समृद्धि सम्मान योजना के तहत महिलाओं को सालाना 40 हजार देने की घोषणा कर डाली। अब सपा के मुखिया के इस वादे पर योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर की प्रतिक्रिया आई है।

समाजवादी पार्टी की ओर से अखिलेश यादव ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा कर दी। उन्होंने वादा किया कि 2027 चुनाव में अगर प्रदेश में सपा की सरकार बनती है तो महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये, इंटर पास छात्राओं को लैपटॉप और स्कूल की छात्राओं को साइकिल दी जाएगी। अब उनके इस ऐलान पर तंज कसते हुए मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि 'ना नौ मन तेल होगा, ना राधे नाचेंगी'।

अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर

अखिलेश यादव के महिलाओं को भत्ता के वादे पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "अखिलेश यादव 5 साल मुख्यमंत्री थे। 5 साल में उनको पिछड़े, दलित, महिला और नौजवान नहीं दिखाई दिए। आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे। उनका उदेश्य था कि हर महिला को साल भर में 1 लाख कमाने के लिए रोजगार देंगे। उसी कड़ी में राजस्थान, मध्य प्रदेश, बंगाल, बिहार और अब उत्तर प्रदेश में चुनाव है। जो वादा उन्होंने किया है उसके तहत महिलाओं के खाते में पैसा रोजगार करने के लिए दिया जा रहा है।"

August 27, 2026

महिलाओं की सबसे बड़ी दुश्मन सपा-कांग्रेस-राजभर

बीजेपी सरकार महिलाओं को यह सुविधा इसलिए दे रही है कि क्योंकि पीएम मोदी का लक्ष्य महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है। उनको रोजगार के लिए पैसे चाहिए जो सरकार मुहैया करा रही है। ये बात सपा और कांग्रेस को पचा नहीं पा रही है। बीते दिनों जब केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल लेकर संसद में आई तो सपा और कांग्रेस ने इस पर समर्थन क्यों नहीं दिया। महिलाओं की सबसे बड़ी दुश्मन कोई पार्टी है तो वो सपा और कांग्रेस है।  

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

विधानसभा चुनाव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर ताबड़तोड़ कई ऐलान कर दिए। अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा सांसद डिंपल यादव ने स्त्री सम्मान समृद्धि योजना की घोषणा की। समाजवादी पार्टी ने ऐलान करते हुए कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं को हर साल 40000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। डिंपल यादव ने इस योजना के तहत ये भी ऐलान किया की सपा सरकार में आएगी तो साल दर साल इस योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि में बढ़ोतरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: अखिलेश-डिंपल ने महिलाओं को हर साल 40000 रुपए देने का किया ऐलान

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 27 August 2026 at 10:21 IST