अपडेटेड 7 July 2023 at 17:22 IST

ओडिशा: रेल मंत्री Ashwini Vaishnav ने बाहानगा बाजार के विकास के लिए आवंटित किए एक करोड़ रुपये

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के बालासोर जिले के Bahanaga market और उसके आस-पास के गांवों के विकास के लिए एक करोड़ रुपये अवंटित किए हैं।

Follow :  
×

Share


Railway Minister Ashwini Vaishnav, PC : pti | Image: self

Railway Minister Ashwini Vaishnav News : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के बालासोर जिले के बाहानगा बाजार और उसके आस-पास के गांवों के विकास के लिए एक करोड़ रुपये अवंटित किए हैं। यहां हाल में हुए भीषण रेल हादसे में 293 लोगों की जान चली गई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • बातचीत के आधार पर 1.55 करोड़ राशि की हुई मंजूरी
  • बाहानगा बाजार और उसके आस-पास के गांवों का होगा विकास
  • ट्रेन दुर्घटना के बाद मदद के लिए स्थानीय लोगों की प्रशंसा की गई

उन्होंने बताया कि मंत्री ने पिछले महीने स्थानीय लोगों के साथ हुई बातचीत के आधार पर उक्त राशि की मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मंत्री द्वारा स्वीकृत कुल 1.55 करोड़ रुपये में से एक करोड़ रुपये बाहानगा बाजार और उसके आस-पास के गांवों के विकास के लिए हैं।

यह भी पढ़ें : मिलिए मिशन चंद्रयान-3 के आर्किटेक्ट से, IIT मद्रास के पासआउट; ISRO के टॉप मोस्ट साइंटिस्ट

उन्होंने कहा कि शेष स्वीकृत राशि का उपयोग जिले में विकास योजनाओं के लिए किया जाएगा। जून में अपनी यात्रा के दौरान मंत्री ने ट्रेन दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए स्थानीय लोगों की प्रशंसा की थी।

Published By : Press Trust of India (भाषा)

पब्लिश्ड 7 July 2023 at 17:20 IST