अपडेटेड 7 June 2024 at 21:38 IST

PM के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाएगी NDA सरकार, दिल्ली में खिलेगा कमल- BJP

नई दिल्ली से भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा जनता का धन्यवाद करते हुए कहा है कि दिल्लीवासियों ने दिल्ली की सातों सीटों पर कमल खिलाया है।

Follow :  
×

Share


बांसुरी स्वराज | Image: ANI/INSTAGRAM

नई दिल्ली से भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा जनता का धन्यवाद करते हुए कहा है कि दिल्लीवासियों ने दिल्ली की सातों सीटों पर कमल खिलाया है। यह जनता का भाजपा और नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास का प्रतीक है।

बांसुरी ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है, NDA की सरकार नरेंद्र मोदी के संकल्प को सिद्धि तक लेकर जाएगी। 60 सालों में पहली बार जनता ने किसी प्री-पोल गठबंधन को पूर्ण बहुमत का जनादेश दिया है, यह ऐसा घटक दल है जो राजनीति के लिए सत्ता में नहीं आया है, हमारी 'राष्ट्र सर्वोपरि' की एक समान विचारधारा है।

देश को विकसित बनाने का कार्यकाल होगा- वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ये देश को विकसित बनाने का कार्यकाल होगा। विश्व में भारत बड़ी शक्ति बने, उस दिशा में काम करने का कार्यकाल होगा।

AAP-कांग्रेस अवसरवादी हैं-  वीरेंद्र सचदेवा

वीरेंद्र सचदेवा ने AAP नेता गोपाल राय  के बयान पर कहा कि यह दोनों दल (AAP-कांग्रेस) अवसरवादी हैं और अपना भ्रष्टाचार छुपाने के लिए एक साथ हुए थे, हम पहले से कहते आ रहे हैं कि यह बंटवारा होना ही था। दिल्ली की जनता ने अपने निर्णय में इन दोनों को नकार दिया और साफ संकेत दिया कि जनता PM मोदी के साथ है।

9 जून को शपथ लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण की टाइमिंग फाइनल हो गई है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी किए गए प्रेस रिलीज के अनुसार, नरेंद्र मोदी 9 जून को शाम 7 बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

मोदी NDA संसदीय दल के नेता चुने गए

नरेंद्र मोदी NDA संसदीय दल के नेता चुने गए हैं। पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित NDA की बैठक में नरेंद्र मोदी को नेता चुनने का प्रस्ताव शुक्रवार को ध्वनिमत से पास हो गया। राजनाथ सिंह ने एनडीए की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा था। उसके बाद बारी-बारी से NDA में सहयोगी दलों के प्रमुखों ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया। बाद में सर्वसम्मति से मोदी को नेता चुनने के प्रस्ताव को पास किया गया।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस निर्लज्जता की सीमा पार कर गई, 3 चुनाव में भी पार नहीं कर पाए 99 का आंकड़ा- गिरिराज सिंह

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 7 June 2024 at 21:34 IST