नवरात्र में मछली के मुद्दे पर आया सियासी भूचाल, तो तेजस्वी ने किया खुलासा, कहा- मैंने मिर्ची...

बिहार में मछली खाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। दरअसल, तेजस्वी यादव के हेलिकॉप्टर में मछली खाने की एक वीडियो खाने

Follow :  
×

Share


मछली खाते तेजस्वी यादव | Image: video grab/@yadavtejashwi

बिहार में मछली को लेकर सियासी भूचाल आ गया है। दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के हेलिकॉप्टर में मछली खाने की एक वीडियो सामने आई, जिसपर जमकर बवाल होने लगा। तेजस्वी यादव पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने जमकर निशाना साधा, जिसके बाद तेजस्वी यादव ने फिर से पलटवार किया है। 

तेजस्वी यादव ने कहा, "भाजपाइयों और गोदी मीडिया के भक्तों के 𝐈𝐐 का टेस्ट लेने के लिए ही हमने यह video डाला था और हम अपनी सोच में सही भी साबित हुए। ट्वीट में “दिनांक” यानि 𝐃𝐚𝐭𝐞 लिखा हुआ है, लेकिन बेचारे अंधभक्तों को क्या मालूम? आखिर में सहनी जी द्वारा मिर्ची लगने का भी जिक्र किया गया है।"

Tejashwi Yadav

नवरात्रि के पहले दिन तेजस्वी ने मुकेश सहनी संग एक वीडियो पोस्ट की। इसमें हेलीकॉप्टर में बैठ मुकेश सहनी के साथ लंच करते दिख रहे हैं। 3 मिनट से ऊपर के इस क्लिप में वो प्रचार के दौरान सामने आने वाली दिक्कतों का भी जिक्र करते हैं। साथ ही बिहारी जुगाड़ की ओर इशारा भी।

गिरिराज सिंह बोले- सीजनल सनातनी पुजारी

गिरिराज ने अपने चिर परिचित अंदाज में हमला बोला। कहा- तेजस्वी जी सीजनल सनातनी हैं, तुष्टिकरण के पोषक हैं। जब इनकी सरकार थी तो वोट की खातिर इनके पिताजी ने रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को अवैध तरीके से बसाया। काफी संख्या में ऐसे लोग आए थे...ये वोट के सौदागर हैं, ना कि सनातनी पुजारी हैं...ये सनातन का लबादा ओढ़कर तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।

इसे भी पढ़ें: UP पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में STF का एक्शन, मास्टरमाइंड को किया अरेस्ट

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 10 April 2024 at 13:04 IST