अपडेटेड 17 February 2026 at 13:02 IST
'आप कुर्सी के लायक नहींं हैं' राहुल गांधी पर जमकर बरसीं नवजोत कौर सिद्धू, PM मोदी को आध्यात्मिक बताकर तारीफ में कह दी बड़ी बात
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पर बरसते हुए नवजोत कौर ने कहा,"राहुल गांधी बातें अच्छी करते हैं। वह समझदारी की बातें करते हैं। लेकिन वह जो करते हैं और जो कहते हैं वह बहुत अलग है।
पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। सभी दलों की ओर से तैयारियां भी शुरू हो गई है। मगर पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान ही नहीं खत्म हो रहा है। कुछ दिन पहले कांग्रेस से किनारा करने वाली और पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी की जमकर आलोचना की है। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि वो पार्टी की जमीनी हकीकत से कोसों दूर हैं और पंजाब इकाई की अंदरूनी कलह को दूर करने में भी नाकाम रहे हैं। वहीं, दूसरी और नवजोत कौर प्रधानमंत्री मोदी को आध्यात्मिक इंसान बताते हुए उनकी तारीफ में बड़ी बात कही है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर पर बरसते हुए नवजोत कौर ने कहा,"राहुल गांधी बातें अच्छी करते हैं। वह समझदारी की बातें करते हैं। लेकिन वह जो करते हैं और जो कहते हैं वह बहुत अलग है। पिछले आठ महीनों से मैं उनसे यह कहने के लिए समय मांग रही हूं कि आपके लोग, आपके प्रेसिडेंट या पंजाब में नियुक्त आपका व्यक्ति, पंजाब के साथ न्याय नहीं कर रहा है। वह पंजाब में कांग्रेस को खत्म कर रहे हैं। मैं आपसे बस यह बताने के लिए बैठने का समय मांग रही हूं कि आपकी पार्टी पंजाब में खत्म हो रही है। उन्होंने पहले ही टिकट बेच दिए हैं।"
राहुल गांधी कुर्सी के लायक नहीं-नवजोत कौर
नवजोत कौर ने आगे कहा, "राहुल गांधी को पता नहीं है कि उनके नीचे क्या हो रहा है। मैं माफी चाहती हूं, मगर मैं राहुल गांधी को कहना चाहती हूं कि आप उस कुर्सी के लायक नहीं हैं। आप जो कर रहे हैं उसके लिए आप जिम्मेदार हैं। हमने पंजाब के लिए सब कुछ छोड़ दिया और आपने हमसे सात डिपार्टमेंट के साथ एक डिप्टी CM पद और मुझे एक MP के तौर पर देने का वादा किया, लेकिन आपने हमें कुछ नहीं दिया।"
पंजाब को लेकर झूठे वादे किए-नवजोत कौर
राहुल गांधी के किए वादों पर नवजोत कौर ने कहा, "आपने हमें लोकल बॉडी और टूरिज्म दिया, और आप चाहते थे कि उन्हें CM के हिसाब से चलाया जाए। आप करप्शन के खिलाफ क्यों बात कर रहे हैं जब आपके अपने लोग करप्ट हैं? आप अपने आस-पास के उन करप्ट लोगों को पसंद कर रहे हैं। आपके आस-पास के लोग पूरी तरह से करप्ट हैं। आप आपके पास उन ईमानदार लोगों के लिए समय नहीं है जो आकर आपको बताना चाहते हैं कि यह गलत हो रहा है, आप पंजाब नहीं जीत पाएंगे।"
‘राजनीति में जमीनी हकीकत से जुड़ना जरूरी’
राहुल गांधी पर तंज कसते हुए नेता नवजोत कौर सिद्धू ने आगे कहा, " शायद राजनीति उन्हें विरासत में मिला है।अभी भी परिवार-केंद्रित मानसिकता से प्रभावित दिखते हैं। असल में उन्होंने निचले लेवल से कभी काम किया ही नहीं है। मुझे लगता है कि जमीन से जुड़े रहना बहुत जरूरी है। ग्राउंड जीरो पर क्या हो रहा है, यह जानना किसी के लिए भी बहुत जरूरी है और आपको ये जानने के लिए जमीनी हकीकत से जुड़े रहना होगा। आप सपनों की दुनिया में नहीं जी सकते।"
PM मोदी की तारीफ में नवजोत कौर ने कही बड़ी बात
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए नवजोत कौर ने कहा कि "राहुल गांधी कई मौकों पर प्रधानमंत्री पर उंगली उठाते हैं। मगर क्या हैं उनके पास? गलत का एक पैसा नहीं है,उनके खिलाफ कोई फाइल है? ये उन्हें पर्सनली छूने की कोशिश करते हैं। उनके खिलाफ कुछ भी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत आध्यात्मिक हैं, और यह उनके व्यक्तित्व में झलकता है।"
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 17 February 2026 at 12:52 IST