अपडेटेड 1 November 2022 at 07:27 IST
मोरबी हादसा: गुजरात सरकार ने पूरे राज्य में की शोक की घोषणा
गुजरात सरकार ने मोरबी पुल हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो नवंबर को राज्यव्यापी शोक की घोषणा की है।
PC: Republic | Image:
self
गुजरात सरकार ने मोरबी पुल हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो नवंबर को राज्यव्यापी शोक की घोषणा की है।
यह फैसला त्रासदी के बाद की स्थिति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई हुई बैठक में लिया गया। रविवार शाम को मच्छु नदी पर बना केबल पुल टूटने से 134 लोगों की मौत हो गई थी।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट किया, ‘‘गुजरात सरकार ने 2 नवंबर को राज्यव्यापी शोक मनाने का फैसला किया है। राज्य में (राष्ट्रीय) ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई आधिकारिक समारोह नहीं होगा।’’
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्च\ स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया है।
Published By : Press Trust of India (भाषा)
पब्लिश्ड 1 November 2022 at 07:27 IST